Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 New Promo: सलमान -इमरान के बीच होगा घमासान, रिलीज से पहले मेकर्स ने आउट किया एक्शन से भरपूर नया वीडियो

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 12:04 PM (IST)

    Tiger 3 New Promo Out सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म की रिलीज को बस अब 9 दिन ही बाकी हैं। इस बीच यशराज ने स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का एक ...और पढ़ें

    टाइगर 3 का नया प्रोमो हुआ आउट / फोटो- Youtube
    टाइगर 3 का नया प्रोमो हुआ आउट / फोटो- Youtube

    HighLights

    1. Tiger 3 का नया प्रोमो मेकर्स ने किया रिलीज
    2. इमरान हाशमी ने विलेन बनकर दी टाइगर को चुनौती
    3. टाइगर और आतिश के बीच हुआ घमासान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 New Promo: सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म Tiger 3 को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस की बैचेनी हर पल बढ़ती ही जा रही है। दिवाली रिलीज से पहले मेकर्स भी फैंस की इस बेकरारी को बनाए रखने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं।

    आए दिन टाइगर 3 से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। अब हाल ही में रिलीज से महज 9 दिन पहले मेकर्स ने 'टाइगर-3' का एक बिल्कुल नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)ने रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर को ऐसी चुनौती दी, जिसके बाद उनके बीच घमासान मच गया।

    टाइगर को आतिश उर्फ इमरान हाशमी ने दी चुनौती

    सलमान खान और कटरीना कैफ को तो टाइगर और जोया की भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं ही, लेकिन पहली बार विलेन की भूमिका अदा करने वाले इमरान हाशमी क्या कमाल करेंगे, ये देखने के लिए भी दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। ट्रेलर में इमरान हाशमी का लुक रिवील करने के बाद अब यशराज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: YRF Film Festival: टाइगर 3 से पहले बड़ा धमाका, शाह रुख-सलमान की मूवी की इतनी सस्ती टिकट, लेकिन लिमिटेड है ऑफर

    इस वीडियो की शुरुआत में ही इमरान हाशमी उर्फ आतिश रहमान, टाइगर को ये चुनौती देते हुए कहते हैं कि, "अब मेरी बारी है, इस बार तू हारेगा टाइगर। दुनिया के नक्शे से हिंदुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं, ये मेरा वादा है टाइगर"। इसके बाद प्रोमो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे दमदार एक्शन देखने को मिलता है।

    खबरें और भी

    नए प्रोमो में दिखा सलमान-इमरान के बीच जबरदस्त एक्शन

    50 सेकंड के इस प्रोमो में आगे रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मिशन में उनका पूरा साथ दे रही हैं जोया उर्फ कटरीना कैफ, जो प्रोमो में दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। टाइगर 3 में ट्रेलर में इमरान हाशमी और सलमान खान (Salman Khan) के बीच टशन देखने को जरूर मिला था, लेकिन इस नए प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर वार करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर-3' में कितना एक्शन होगा, इस बात का अंदाजा आप इस नए प्रोमो से ही लगा सकते हैं। सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Movies Releasing On Friday: 'द लेडी किलर' से लेकर UT69 तक, ये फिल्में शुक्रवार को थिएटर्स में देगी दस्तक