यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र को Salman Khan दी जन्मदिन की बधाई, टाइगर ने 'ही-मैन' संग शेयर कीं ये फोटो
Salman Khan-Dharmendra Pics बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 88वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। धर्म जी के जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सो ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान ने धर्मेंद्र को दी जन्मदिन की बधाई
- सलमान ने धर्म पाजी संग शेयर की लेटेस्ट फोटो
- भाईजान ने ऐश किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan On Dharmendra Birthday: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकार धर्मेंद्र 8 दिसंबर यानी आज अपना 88वां बर्थडे मना रहे हैं। इंडस्ट्री के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
इस सूची में अब अगला नाम 'टाइगर 3' फिल्म एक्टर सलमान खान का शामिल हो रहा है। सलमान ने सोशल मीडिया पर धर्म पाजी को बर्थडे विश करते हुए लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।
सलमान खान ने धर्मेंद्र को दी जन्मदिन की बधाई
धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जो हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। इस दिग्गज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर आज सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रखा है। इस मामले में अब सलमान खान का नाम भी जोड़ देना चाहिए।
'रॉकी और रानी प्रेम कहानी' एक्टर धर्मेंद्र को बर्थडे विश करते हुए भाईजान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। दरअसल सलमान खान और धर्मेंद्र की ये फोटो बिग बॉस के मंच की हैं, जहां इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक साथ नजर आ रहे हैं।
इन फोटो के कैप्शन में सलमान ने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो धर्मे जी। इस तरह से सलमान खान ने धर्मेंद्र के स्पेशल दिन पर उनके प्रति दिल में प्यार और सम्मान को दिखाया है। ये पहला मौका नहीं है जब सलमान खान ने धर्म जी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
खबरें और भी
88 साल के हुए धर्मेंद्र
आज धर्मेंद्र ने अपने जीवन के 88 साल पूरे कर लिए हैं। पिछले 7 दशक से धर्मेंद हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। अपने दमदार अभिनय की छाप धर्म जी ने इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी छोड़ी है।