यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3: सलमान हैं बॉक्स ऑफिस के टाइगर तो उनके 'बेटे' हैं सोशल मीडिया स्टार, शाहिद संग भी आ चुके हैं नजर
Tiger 3 Salman Khan Son सलमान खान एक बार फिर से दिवाली का तोहफा अपने फैंस को देने के लिए आ रहे हैं। फिल्म में कटरीना कैफ संग उनकी केमिस्ट्री दिखाई देग ...और पढ़ें

HighLights
- टाइगर-3 में इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने निभाया है सलमान के बेटे का किरदार
- शाहिद कपूर से लेकर वरुण तक इन स्टार्स संग किया है काम
- छोटी सी उम्र में टाइगर -जोया के बेटे हैं सोशल मीडिया स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Salman Khan Son: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर-3' के ट्रेलर ने तो फैंस की बेताबी को दोगुना कर दिया है। इमरान हाशमी संग 'टाइगर' सलमान खान को भिड़ते हुए देखने का ऑडियंस अब इंतजार ही कर रही है।
यशराज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्रेलर में लोगों ने सलमान खान का दमदार एक्शन देखा, तो वहीं उनकी जोया उर्फ कटरीना कैफ (Katrina Kaif)का भी टावल में एक्शन करते हुए सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
इन तीनों कलाकारों के अलावा एक और नाम है, जो लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है। वह है 'टाइगर' के बेटे का, ट्रेलर में जिसकी एक्टिंग फैंस को दीवाना बना रही हैं। कौन हैं, जिन्होंने सलमान के बेटे का किरदार निभाया है, चलिए जानते हैं।
कौन हैं टाइगर-3 में सलमान खान के बेटे
इस बार रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर अपने मुल्क के साथ-साथ दुश्मनों से अपनी पत्नी और बेटे को भी बचाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, हर कोई ये जानने के लिए बेताब हैं कि फिल्म में टाइगर के बेटे का किरदार निभाने वाला ये टैलेंटेड बच्चा कौन है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम 'सरताज कक्कड़' हैं, जो सलमान खान (Salman Khan)से पहले कई ए-लिस्टर्स स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer: इंतजार खत्म! एक्शन के धमाके लेकर आ गया टाइगर, जोया भी कम नहीं, इमरान हाशमी की धांसू एंट्री
13 साल के सरताज अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान की Tiger 3 में काम करने से पहले उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' में भी सलमान के बेटे का किरदार निभाया था।
(1).jpg)
बॉलीवुड के इन ए-लिस्टर्स एक्टर संग कर चुके हैं काम
चाइल्ड आर्टिस्ट सरताज कक्कड़ ने महज पांच साल की छोटी सी उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। सलमान खान की टाइगर-3 से पहले वह शाहिद कपूर की जियो सिनेमा पर रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए थे, इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर के बेटे का किरदार निभाया था।
जिसको हार्म पहुंचाने पर शाहिद दुश्मनों गुंडों को धूल चटा देते हैं। टाइगर जिंदा है, टाइगर 3 और ब्लडी डैडी (Bloody Daddy)के अलावा सरताज कक्कड़वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा-2 और मर्द को दर्द नहीं होता जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
छोटी सी उम्र में सोशल मीडिया पर हैं इतने फॉलोअर्स
सलमान खान के ऑनस्क्रीन बेटे सरताज कक्कड़ 13 साल की छोटी सी उम्र में काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।
उन्हें 98 हजार से अधिक लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर उनकी करीना कपूर खान से लेकर शाहिद कपूर-आयुष्मान खुराना और संजय कपूर सहित कई एक्टर्स संग फोटो हैं।
एक्टिंग के अलावा सरताज काफी जिम फ्रीक भी हैं। टाइगर-3 की रिलीज डेट की बात करें तो ये मूवी दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: टाइगर से बदला लेना है मकसद, फ्रेंचाइजी के सबसे खतरनाक विलेन बने इमरान हाशमी