Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: क्या पठान 2 और War 2 में दिखेगा जोया का क्रॉसओवर, Katrina Kaif ने दिया ये जवाब?

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 03:39 PM (IST)

    Katrina Kaif On War 2 बी टाउन एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस बीच ...और पढ़ें

    पठान 2 और वॉर 2 को लेकर बोलीं कटरीना (Photo Credit-Twitter)
    पठान 2 और वॉर 2 को लेकर बोलीं कटरीना (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. क्या वॉर 2 में दिखेंगी कटरीना कैफ
    2. टाइगर 3 में दिखा कटरीना का दमदर एक्शन
    3. बॉक्स ऑफिस पर कटरीना कैफ की फिल्म ने मचाई धूम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Katrina Kaif On YRF Spy Universe: मौजूदा समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक कटरीन कैफ फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में जिस तरह से कटरीना ने एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, उसे देखकर हर कोई दीवाना हो रहा है। यही वजह है जो टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

    इस बीच भविष्य में यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग मूवी वॉर 2 और पठान 2 जैसी फिल्मों में क्या टाइगर 3 की जोया का क्रॉसओवर देखने को मिल सकता है। इस मामले पर अब कटरीना ने खुलकर जवाब दिया है।

    क्या वॉर 2 में दिखेंगी कटरीना कैफ

    टाइगर 3 के बाद यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2, पठान वर्सेज टाइगर की पुष्टि हो चुकी है। जबकि पठान 2 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

    इस बीच पठान की रुबाई यानी दीपिका पादुकोण के साथ और वॉर 2 में क्या कटरीना कैफ का कैमियो या क्रॉसओवर देखने को मिलेगा, इस पर कटरीना ने अपनी राय रखी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबित एक्ट्रेस ने कहा है- 'ये कहना अभी जल्दबाजी होगा, लेकिन जिस तरह से मेकर्स ने इस स्पाई यूनिवर्स को बुना है, उसके हिसाब से धीरे-धीरे सब कुछ सामने आने वाला है।

    खबरें और भी

    भविष्य में ये स्पाई यूनिवर्स कहां जाती है ये देखना दिलचस्प रहने वाला है। चाहें पठान हो, कबीर, टाइगर या फिर जोया हो मेकर्स ने इन सब कैरेक्टर को इस तरह से लिखा है, जिनके साथ ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। वे अपने आप में कारगर हैं।' इस तरह से कटरीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    टाइगर 3 में दिखा कटरीना का दमदार अंदाज

    अब तक स्पाई थ्रिलर टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में कटरीना कैफ ने अपने एक्शन सीक्वेंस के जरिए हर किसी का मनोरंजन किया। लेकिन टाइगर 3 में एक्ट्रेस का एक्शन एक अलग स्तर पर पहुंचा है। जिसे देखकर आप सीटी मारने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि कटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 ने रिलीज के 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection Day 6: 'टाइगर 3' की उल्टी गिनती शुरू, शुक्रवार को लुढ़का बिजनेस, कमाए इतने करोड़