विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइगर की हो गई दिशा, Valentine's Day पर किया प्रपोज़ और जवाब मिला 'हां'

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Fri, 15 Feb 2019 02:02 PM (IST)

दिशा और टाइगर कई समय से एक साथ हैं मगर बॉलीवुड के किसी रिवाज़ की तरह इन्होने भी कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं था। लेकिन, किसी को नहीं पता था कि Valentines Day के दिन ये दोनों अपने फैन्स को इतनी बड़ी गुड न्यूज़ देने वाले हैं।

टाइगर की हो गई दिशा, Valentine's Day पर किया प्रपोज़ और जवाब मिला 'हां'
टाइगर की हो गई दिशा, Valentine's Day पर किया प्रपोज़ और जवाब मिला 'हां'

मुंबई। Valentine's Day के प्यार भरे दिन अगर कोई लड़का किसी को प्रपोज़ करे और वो ना कह दे, ऐसा कम ही होता है। और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ। जी हां, टाइगर और दिशा ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है और एक दूसरे को रिंग भी पहना दी है।

टाइगर और दिशा ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट इन्स्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को बताया है कि अब दोनों ऑफिशियली साथ में हैं। टाइगर और दिशा दोनों ही इस तस्वीर में अपनी उंगली पर पहनी डायमंड रिंग को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। और इनकी तस्वीर का कैप्शन भी ये साफ़ बयां करती हैं कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: मॉम-डैड, दीपिका और आलिया भट्ट संग रणवीर सिंह ने देखी गली बॉय, फिर हुई पार्टी, देखें तस्वीरें

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Someone popped the question, and I said yes...

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा और टाइगर कई समय से एक साथ हैं मगर बॉलीवुड के किसी रिवाज़ की तरह इन्होने भी कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं था। लेकिन, किसी को नहीं पता था कि Valentine's Day के दिन ये दोनों अपने फैन्स को इतनी बड़ी गुड न्यूज़ देने वाले हैं। टाइगर और दिशा सबसे पहले साल 2016 में मीट ब्रदर्स और अदिति सिंह शर्मा के सिंगल म्युज़िक एल्बम 'बेफिक्रा' के विडियो में एक साथ नज़र आए थे। इसके बाद साल 2018 की फ़िल्म 'बाग़ी 2' में भी ये जोड़ी साथ दिखाई दी थी। वैसे, सोचने वाली बात यह है कि दोनों ने ये रिंग अपनी एंगेजमेंट फिंगर पर क्यों नहीं पहनी! 

यह भी पढ़ें: पोते के डेब्यू पर भावुक धर्मेंद्र ने मांगी यह दुआ, चाचा बॉबी ने दीं शुभकामनाएं...

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Turns out I’m taken. 😍😉

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

बॉलीवुड में वैसे भी पिछले कई समय से शादियों का माहौल बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सोनम कपूर और आनंद अहूजा... और अब शायद टाइगर और दिशा भी अपनी शादी की डेट सामने ला दें। इनकी फिल्मों की बात की जाए तो कहा जा रहा था कि दिशा टाइगर के साथ फ़िल्म 'बाग़ी 3' में भी दिखाई देने वाली थी मगर, बाद में दिशा को श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया। हो सकता है कि टाइगर और दिशा जल्द शादी करने वाले हों इसलिए दिशा इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनी हों। 

वैसे दिशा जल्द ही सलमान ख़ान और कटरीना कैफ के साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आने वाली हैं। वहीं, टाइगर अनन्या पाण्डेय और तारा सुतारिया के साथ फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2' में दिखेंगे।