Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hum Aaye Hai Song Release: 'हम आए हैं' गाने में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के डांस मूव्स ने लगाई आग

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 12:22 AM (IST)

    कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अब गणपत ए हीरो इज बॉर्न (Ganapath A Hero is Born) में नजर आने वाली हैं। हाल ही में मूवी का टीजर ...और पढ़ें

    Hum Aaye Hain Ganapath Tiger Shroff, Kriti Sanon
    Hum Aaye Hain Ganapath Tiger Shroff, Kriti Sanon

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Hum Aaye Hai Song Release: कृति सेनन (Kriti Sanon) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की जोड़ी एक बार फिर फैंस को पर्दे पर देखने को मिलेगी। पहली बार जब दोनों साथ आए  थे इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

    अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी  तहलका मचाने के लिए तैयार है। ये जोड़ी अब 'गणपत ए हीरो इज बॉर्न' (Ganapath A Hero is Born) में नजर आने वाली हैं। हाल ही में मूवी का टीजर और गाने 'हम आए हैं' का टीजर रिलीज हुआ था। वह अब गुरुवार का ये गाना रिलीज हो गया।

    यह भी पढ़ें- Ganapath First Song: सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ आग लगाने को तैयार टाइगर और कृति, गाने 'हम आए हैं' का टीजर आउट

    'हम आए हैं' रिलीज

    फिल्म मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'हम आए हैं' (Hum Aaye Hai) रिलीज कर दिया है। ये गाना पार्टी सॉन्ग है, इस गाने में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के डांस मूव्स ने आग लगाकर रख दी है। दोनों की सिज़लिंग केमिस्ट्री और शानदार डांस मूव्स, अट्रेक्टिव चेन हुक-स्टेप ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गाने पर रिल्स भी बननी शुरू हो गई।

    दमदार था टीजर

    गणपत का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख ने किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन को फिल्म हीरोपंति के ठीक नौ साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mission Raniganj: 'बड़े मियां' अक्षय के पीछे-पीछे 'छोटे मियां' टाइगर, थिएटर में एक साथ दिखेगा जलवा