Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger Shroff का टूटा पैर, वाश बेसिन तोड़ने का कर रहे थे प्रयास, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 04:41 PM (IST)

    Tiger Shroff Leg Injury टाइगर श्रॉफ का पैर एक सीन को शूट करते समय टूट गया था। अब उन्होंने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में वह वाश बे ...और पढ़ें

    Tiger Shroff Leg Injury: टाइगर श्रॉफ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।
    Tiger Shroff Leg Injury: टाइगर श्रॉफ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger Shroff Leg Injury: : फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखा जा सकता है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह वाश बेसिन तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, तब उनका पैर टूट गया।

    टाइगर श्रॉफ लिखते हैं, 'कंक्रीट का वॉश बेसिन तोड़ते समय मेरा पैर टूट गया'

    टाइगर श्रॉफ लिखते हैं, 'कंक्रीट का वॉश बेसिन तोड़ते समय मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा मैं कर दूंगा और मैं अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था। हालांकि मुझे बचाने के चक्कर में वॉश बेसिन भी टूट गया।' इस पर शिल्पा शेट्टी ने वीडियो पर लिखा है, 'हे भगवान टाइगर श्रॉफ।' शिल्पा शेट्टी को इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई थी। वैसे टाइगर श्रॉफ का यह एक पुराना वीडियो लग रहा है। निर्देशक साबिर खान ने वीडियो पर लिखा है, 'इस दिन हमने लगातार 24 घंटे शूट किया था। बहुत ही जबरदस्त था।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    यह भी पढ़ें: Juhi Chawla की बेटी जाह्नवी मेहता लगती है सेम टू सेम, फैंस ने कहा- ट्विंस, देखें वायरल वीडियो

    साबिर खान ने टाइगर श्रॉफ की कई फिल्मों का निर्देशन किया है

    साबिर खान ने टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती, मुन्ना माइकल और बागी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। टाइगर जल्द गणपत और बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे। फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां में वह अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। वहीं गणपत में वह कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Shanivaar Ka Vaar Updates: सलमान खान ने की कटरीना कैफ के साथ मस्ती, गौतम सिंह घरवालों का राशन दांव पर लगा बने नए कैप्टन

    टाइगर श्रॉफ का हाल ही में दिशा पाटनी से ब्रेकअप हुआ है

    टाइगर श्रॉफ जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। टाइगर श्रॉफ का हाल ही में दिशा पाटनी से ब्रेकअप हुआ है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। टाइगर श्रॉफ ने दिशा के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। 

    खबरें और भी