यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Naatu Naatu को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में पुरस्कार जीतने पर टाइगर श्रॉफ ने डांस कर दी बधाई, वायरल हुआ वीडियो
Tiger Shroff Naatu Naatu Dance टाइगर श्रॉफ ने फिल्म आरआरआर के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक डांसिंग वीडियो शेयर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger Shroff Naatu Naatu Dance: फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में पुरस्कार जीता है। इसके बाद उन्हें कई लोगों ने बधाई दी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन तक शामिल है। अब फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने अंदाज में फिल्म आरआरआर की टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।
नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सांग्स कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता है
गौरतलब है कि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सांग्स कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें ऑल ब्लैक ड्रेस पहनकर नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'यह हमारा विक्ट्री डांस होना चाहिए। भारतीय सिनेमा की कल बहुत बड़ी जीत हुई। आरआरआर की पूरी टीम को शुभकामनाएं।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।
टाइगर श्रॉफ की वीडियो को 2 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं
टाइगर श्रॉफ की वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 घंटे में 266000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 2800 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने टाइगर श्रॉफ के इस खास अंदाज में बधाई देने पर सराहना भी की है। कपिल शर्मा ने ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की है। वहीं, मीका सिंह ने हाथ खड़े करने वाली इमोजी शेयर की है। कई लोगों ने उनके डांस वीडियो पर फैबुलस, आपको मुझे यह डांस सिखाना होगा, आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज, खूबसूरत जैसे कमेंट किए है।
यह भी पढ़ें: Karan Johar के पिता यश जौहर ने छोड़ रखा था बिजनेस लेटर, निधन के बाद बेटे को मिली पैसों से जुड़ी जानकारियां
टाइगर श्रॉफ एक्शन के अलावा डांस के लिए भी जाने जाते हैं
टाइगर श्रॉफ फिल्म अभिनेता है। वह एक्शन के अलावा डांस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में एक्शन के अलावा दमदार डांस भी होता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ काम भी किया है।