यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganapath: 'आ रहा है गणपत...करने एक नई शुरुआत', गणेश चतुर्थी के मौके पर दिखा टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार
Ganapath- Part 1 एक्शन और डांस के लिए फैंस में खासे चर्चित टाइगर श्रॉफ ने हमेशा ही इस अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर नए-न ...और पढ़ें

HighLights
- डांस और एक्शन में माहिर हैं टाइगर श्रॉफ
- 'गणपत' फिल्म को लेकर थे सुर्खियों में
- टाइगर ने रिवील किया फिल्म से नया पोस्टर
नई दिल्ली, जेएनएन। स्टंट और डांस के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ नए लुक में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। टाइगर ने अब तक कई फिल्मों में रोमांटिक हीरो के साथ ही एक्शन सीन्स भी परफॉर्म किए हैं। एक बार फिर वह धाकड़ और दमदार अंदाज में लोगों के सामने आने के लिए तैयार हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी फिल्म 'गणपत' (Ganpath: Part 1) का नया लुक रिवील किया गया है।
'गणपत' से टाइगर का फर्स्ट लुक आउट
टाइगर श्रॉफ ने 'बागी', 'हीरोपंती', 'द फ्लाइंग जट्ट', 'मुन्ना माइकल' जैसी तमाम फिल्मों में अपने एक्टिंग टैलेंट का हुनर दिखाया है। अब वह विकास बहल की फिल्म 'गणपत- पार्ट 1' में धमाल मचाते नजर आएंगे। रविवार को टाइगर ने पोस्ट शेयर कर पहली झलक दिखाने की बात कही थी। सोमवार को एक्टर ने अपना वादा पूरा करते हुए फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।
इस लुक में नजर आए टाइगर
पोस्टर में टाइगर को बॉक्सिंग ग्लव्स पहने कैमरे की ओर गुस्से में घूरते देखा जा सकता है। उनके पीछे कई लोगों की भीड़ है। टाइगर के चेहरे पर जुनून और जज्बे का लुक नजर आ रहा है, जिससे इस बात का हिंट मिल रहा है कि फिल्म में रेसलिंग फाइट देखने को मिलेगी।
View this post on Instagram
अक्टूबर में आएंगे 'गणपत'
'गणपत: पार्ट 1' को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। 2020 में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद मूवी को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आई। फैंस लंबे समय से फिल्म की फ्रेश अपडेट के इंतजार में थे। टाइगर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अपने रोल की थोड़ी सी हिंट भी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''उसको कोई क्या रोकेगा...जब बप्पा का है उसपे हाथ। आ रहा है गणपत...करने एक नई दुनिया की शुरुआत।'' फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, विकास बहल और वाशु भगनानी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी, जो कि हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट में अमिताभ बच्चन और कृति सेनन भी होंगे।