Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganapath की रिलीज के बीच टाइगर श्रॉफ ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नंगे पैर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 02:08 PM (IST)

    Tiger Shroff Video बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म गणपत (Ganapath) आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गणपत की रिलीज के बीच टाइगर श् ...और पढ़ें

    सिद्दिविनायक मंदिर में स्पॉट हुए टाइगर श्रॉफ (Photo Credit-Instagram)
    सिद्दिविनायक मंदिर में स्पॉट हुए टाइगर श्रॉफ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ
    2. गणपत के लिए टाइगर ने मांगी दुआ
    3. सोशल मीडिया पर सामने आया एक्टर का ये वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger Shroff Ganapath Release: हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार टाइगर श्रॉफ की पॉपुलर फिल्म 'गणपत' आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप एक्शन फिल्मों को देखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए टाइगर की ये मूवी काफी कारगर साबित होगी।

    'गणपत' की रिलीज के बीच टाइगर श्रॉफ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्दिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इस मौका का टाइगर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ

    अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले या बाद में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इस दौरान टाइगर श्रॉफ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। इस मौकै का एक लेटेस्ट वीडियो वूमप्ला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्ता पजामा और नंगे पैर में टाइगर श्रॉफ सिद्धिविनायक मंदिर के दरबार में स्पॉट हुए हैं। फैंस का मानना है कि टाइगर ने गणपति भगवान से अपनी लेटेस्ट मूवी रिलीज 'गणपत' के सफलता के लिए दुआ मांगी है।

    सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं तमाम फैंस एक्टर को 'गणपत' के लिए गुड लक विश भी कर रहे हैं।

    दमदार एक्शन थ्रिलर 'गणपत'

    लंबे समय से फैंस टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गणपत' की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस को सिनेमाघरों में 'गणपत' का धमाल देखने को मिलेगा। इस मूवी के ट्रेलर और टीजर से साफ जाहिर हो गया है कि टाइगर की 'गणपत' एक दमदार एक्शन थ्रिलर है।

    खबरें और भी

    डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी 'गणपत' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, इस पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 

    ये भी पढ़ें- Ganapath Twitter Review: 'गणपत' से फॉर्म में लौटे टाइगर या फिर निकले फिसड्डी, जानिये दर्शकों की राय