Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office पर 'टाइगर' का जलवा कायम, टूटने वाला है ये बाहुबली रिकॉर्ड

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 28 Dec 2017 07:52 AM (IST)

    100, 200 और 300 करोड़ क्लब सलमान के लिए अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन अब इंतज़ार है सलमान के 500 करोड़ क्लब में पहुंचने का, जिसमें अभी तक सिर्फ़ बाहुबली2 ...और पढ़ें

    Box Office पर 'टाइगर' का जलवा कायम, टूटने वाला है ये बाहुबली रिकॉर्ड
    Box Office पर 'टाइगर' का जलवा कायम, टूटने वाला है ये बाहुबली रिकॉर्ड

    मुंबई। सलमान ख़ान ने 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाया। जन्मदिन के इस जश्न को टाइगर ज़िंदा है की कामयाबी ने कई गुना बढ़ा दिया, जो सिनेमाघरों में कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। इस बर्थडे पर सलमान के केक की मिठास भी बढ़ गयी। रिलीज़ के पांचवे दिन टाइगर ज़िंदा है ने  घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 173.07 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, जबकि ओवरसीज़ के कलेक्शन मिलाकर फ़िल्म 200 करोड़ पार कर चुकी है।

    सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी और चार दिन का विस्तारित वीकेंड ख़त्म होने के बाद टाइगर के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट आयी। पांचवे दिन यानि पहले मंगलवार को वर्किंग डे होने के बावजूद टाइगर ने 21.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जो सलमान की इसी साल रिलीज़ हुई फ़िल्म ट्यूबलाइट की ओपनिंग से भी कुछ हज़ार अधिक ही है। ईद पर आयी ट्यूबलाइट ने 21.15 करोड़ पहले दिन कमाये थे। ज़ाहिर है कि टाइगर ज़िंदा है ने सक्सेस के मामले में नया आयाम छुआ है। ओवरसीज़ में भी टाइगर का जलवा कायम है। यूएई, यूके और यूएसए समेत ओवरसीज़ में फ़िल्म क़रीब 55 करोड़ जमा कर चुकी है, जिसे मिलाने के बाद टाइगर ज़िंदा है का कुल कलेक्शन लगभग 228 करोड़ हो चुका है। ये तो लगभग तय ही है कि घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर टाइगर इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ़िल्म बनने वाली है। सबसे ज़्यादा गोलमाल अगेन का कलेक्शन 205 करोड़ है, जो इसी हफ़्ते में पीछे छूट जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 2019 की ईद पर सलमान ख़ान हिंदुस्तान को तोहफ़े में देंगे भारत

    100, 200 और 300 करोड़ क्लब सलमान के लिए अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन अब इंतज़ार है सलमान के 500 करोड़ क्लब में पहुंचने का, जिसमें अभी तक सिर्फ़ बाहुबली2 को एंट्री मिली है। कम से कम 200 करोड़ जमा करने वाली सलमान की फ़िल्में इस प्रकार हैं- 

    • 2014 में आयी किक ने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था।
    • 2015 में आयी प्रेम रतन धन पायो ने 207 करोड़ जमा किये थे।
    • 2016 में रिलीज़ हुई सुल्तान ने 300.45 करोड़ का कलेक्शन किया था।
    • 2015 में आयी बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

    100 करोड़ क्लब में सलमान की 12 फ़िल्में शामिल हो चुकी हैं। इस रिकॉर्ड की बराबरी अब तक कोई एक्टर नहीं कर पाया है।

    खबरें और भी