Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Time Influential List: दुनिया के 100 इंफ्लूएंशियल लोगों की लिस्ट में शामिल हुए शाह रुख खान और एसएस राजामौली

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 07:43 AM (IST)

    Times 100 Most Influential People in 2023 शाह रुख खान 2023 के टाइम के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं जिन्हें मैगजीन के आइकॉन सेक्शन के तहत लि ...और पढ़ें

    Time Influential List Shah Rukh Khan and SS Rajamouli
    Time Influential List Shah Rukh Khan and SS Rajamouli

    नई दिल्ली, जेएनएन। टाइम मैगजीन ने दुनिया से 100 सबसे इंफ्लूएंशियल लोगों की लिस्ट गुरुवार को जारी की। इस लिस्ट में इसमें भारतीय अभिनेता शाह रुख खान के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली का भी नाम शामिल है। सूची में शाह रुख खान के साथ पेड्रो पास्कल और जेनिफर कूलिज जैसे सितारों को जगह मिली। लेखक सलमान रुश्दी और टीवी होस्ट व जज पद्मलक्ष्मी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, किंग चार्ल्स, स्टार आइकॉन बेला हदीद, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क, आइकॉनिक सिंगर बियॉन्स का भी नाम है।

    शाह रुख खान के हैट में एक और फैदर

    टाइम मैगजीन ने अपने वार्षिक 100 सबसे प्रभावशाली लोगों के कवर के लिए आइकॉन की सूची में शाह रुख खान को शामिल किया, जिसमें पिछले साल रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी उपस्थिति की एक तस्वीर थी। दीपिका पादुकोण, जो हाल ही में शाह रुख के साथ फिल्म पठान में नजर आ चुकी है, ने उन्हें बधाई देते हुए एक प्यारा सा नोट शेयर किया।

    दीपिका पादुकोण ने शेयर किया प्यारा सा नोट

    दीपिका ने लिखा- "मैं शाह रुख खान से पहली बार मुलाकात को कभी नहीं भूलूंगा। मैं अभी बेंगलुरु से मुंबई एक सूटकेस और एक सपने के साथ आई थी। अगली बात जो मुझे पता थी, मैं उनके घर में बैठी थी! मुझे एक रोल के लिए सिलेक्ट किया जो उनके अपोजिट था। 16 साल हो गए हैं। हमारे रिश्ते को जो खास बनाता है वह है एक दूसरे के लिए प्यार, विश्वास और सम्मान। शाह रुख खान हमेशा के लिए सबसे महान अभिनेताओं में से एक के रूप में जाने जाएंगे।"

    किंग खान के लिए हुईं इमोशनल

    दीपिका ने अपने नोट में आगे शाह रुख खान को फेनॉमिनल कहा। उन्होंने लिखा- "किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो उन्हें गहराई से जानता है और उनकी गहराई से देखभाल करता है, 150 शब्द उस घटना के साथ कभी न्याय नहीं करेंगे जो शाह रुख खान हैं।" आपको याद दिला दें कि शाह रुख और दीपिका की पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई जिसने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की थी।  

    खबरें और भी