Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Bachchan की 'घूमर' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघर में दस्तक देगी फिल्म

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 06:12 PM (IST)

    Ghoomer Title Song अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की अपकमिंग फिल्म घूमर हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना भी आज यानी 8 ...और पढ़ें

    Ghoomar Song released Abhishek Bachchan Photo Credit Instagram
    Ghoomar Song released Abhishek Bachchan Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ghoomer Title Song: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की अपकमिंग फिल्म 'घूमर'  (Ghoomar) को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं अब इस मूवी का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गाना विजुअल्स और जीत की एक मानवीय यात्रा का वर्णन करता है।

    दीपाक्षी कलिता और अल्तमश फरीदी ने दी अपनी आवाज

    इस गाने को दीपाक्षी कलिता और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज में गाया है। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। "घूमर" गाना पारंपरिक और कंटेम्पररी ट्यून्स को एक साथ लाता है, जो दर्शकों के दिल को छू लेने वाली धुन का वादा करता है।  अभिषक ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'घूमर' का गाना जारी किया है। इस फिल्म में अभिषेक एक क्रिकेट कोच की भूमिका में दिखेंगे।

    18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म 'घूमर' में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं शबाना आजमी और अंगद बेदी अहम किरदार में हैं। यह अमिताभ बच्चन की एक कमेंटेटर के रूप में पहली फिल्म है।  फिल्म के ट्रेलर में उनकी भी झलक देखने को मिल रही है।

    अब उनका घूमर में कैमियो है या फिर वो सपोर्टिंग रोल में हैं, ये तो रिलीज के साथ ही पता चलेगा। यह फिल्म शिवेंद्र सिंह और इवांका दास की डेब्यू फिल्म है। फिल्म आर. बाल्की द्वारा निर्देशित और होप प्रोडक्शन और सरस्वती एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। घूमर 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी