Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger ओटीटी पर हुई रिलीज, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:24 PM (GMT+05:30)

    To Kill A Tiger इस बार 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी Oscar 2024 के लिए नॉमिनेटेड है। निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री काफी समय से चर्चा म ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम (Photo Credit: X)
    नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम टू किल अ टाइगर
    2. 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेटेड है डॉक्यूमेंट्री फिल्म
    3. सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेटेड किया गया है।

    कुछ दिनों पहले इसके ट्रेलर को रिलीज किया गया था, जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया। उसके बाद से ही हर कोई इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में अब ये फिल्म रिलीज हो गई है।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया To Kill A Tiger का ट्रेलर, चुभने वाले सवाल उठाती है Oscar नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री

    नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम

    मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड्स 'ऑस्कर' 10 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई है। अब 'ऑस्कर' अवॉर्ड्स के शुरू होने से कुछ घंटों पहले नेटफ्लिक्स ने 10 मार्च को ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टू किल अ टाइगर' को स्ट्रीम कर दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'विपरीत परिस्थितियों में साहस, लचीलेपन और धैर्य की एक वास्तविक कहानी - अब सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकित। टू किल ए टाइगर अब स्ट्रीमिंग हो रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर'।

    खबरें और भी

    सच्ची घटना पर आधारित 'टू किल अ टाइगर' डॉक्यूमेंट्री

    निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी 'टू किल अ टाइगर' की कहानी बेहद संवेदनशील है। यह कहानी झारखंड के एक परिवार की है। जहां साल 2017 में एक बारात से घर लौटते हुए एक 13 साल की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक पिता कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाता है।

    ऐसे में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां तक मिलती हैं। भय और शंका के बावजूद पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कैसे लड़ाई लड़ता है, डॉक्यूमेंट्री में इसी कहानी को बयां किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Who Is Nisha Pahuja: कौन हैं निशा पाहुजा, जिनकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री To Kill A Tiger पहुंची ऑस्कर?