यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tom Holland Birthday: पब में बर्तन भी धो चुके हैं टाम हालैंड, जानें स्पाइडर मैन स्टार के जीवन की अनसुनी बातें
Tom Holland Birthday फिल्म कैप्टन अमेरिका सिविल वार (Captain America Civil War) से फिल्म जगत को एक 20 साल का स्पाइडरमैन मिलाआज सभी का चहेता स्पाइडरमैन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। आज से छह साल पूर्व मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' से फिल्म जगत को एक 20 साल का स्पाइडरमैन मिला, जिसे देखकर सभी के अंदर जोश भर गया। इस लड़के को फिल्म में लोकप्रिय सुपर हीरो के बीच अद्भुत कारनामे करते देखा गया था। दर्शकों को मशहूर सुपरहीरो स्पाइडरमैन का ये नया चेहरा पसंद आया। हम बात कर रहे हैं मार्वल की दुनिया के मशहूर अभिनेता टॉम हॉलैंड की। पहली बार मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आने के बाद साल 2019 में टॉम को फिल्म 'स्पाइडरमैन-फार फ्राम होम' में मुख्य लीड के तौर पर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। साल 2016 में शुरू हुआ ये सफर अब इस मुकाम पर पहुंच गया है। मशहूर लेखक और कामेडियन डामिनिक हालैंड के बेटे टॉम की पहचान अब किसी की मोहताज नहीं रही। टाम की कीर्ति देश-विदेश में फैली हुई है, भारत में भी टाम के चाहने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। आज सभी का चहेता स्पाइडरमैन अपना 26वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर हम आपको टाम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
ट्रेंड बैले डांसर
स्पाइडरमैन यानी टाम हालैंड, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है, एक ट्रेंड बैले डांसर है। 2008 में, टाम को 'बिली एलियट: द म्यूजिकल' में एक भूमिका मिली, जिसके कारण उनका झुकाव बैले नृत्य की ओर था। हालैंड ने कई वर्षों तक बैले प्रशिक्षण लिया। इसके लिए टाम को काफी चिढ़ाया गया था, लेकिन उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अब उनका कहना है कि स्पाइडरमैन बनने में बैले ने भी उनकी काफी मदद की है।
टाम जिमनास्ट भी है
स्पाइडरमैन की भूमिका निभाते हुए हमने टाम को कई अद्भुत स्टंट करते देखा है। स्पाइडरमैन की भूमिका के लिए निश्चित रूप से एक लचीले अभिनेता की आवश्यकता होती है, क्योंकि स्पाइडी को अक्सर न्यूयार्क शहर में दौड़ते, झूमते और उड़ते हुए देखा जाता है। टाम को वास्तव में यह सब करते हुए देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि बैले के अलावा, टाम हालैंड एक प्रशिक्षित जिमनास्ट और एक महान धावक भी हैं। उनका जिमनास्ट स्किल इस रोल को पाने की एक बड़ी वजह है।
टाम ने बर्तन भी धोए हैं
अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले टाम हालैंड ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साल 2017 में एक इंटरव्यू में टाम ने बताया था कि, ''मैंने अपनी जिंदगी में सबसे बुरा काम एक पब में बर्तन धोना था। मुझे फिल्मों के सेट पर रहने की इतनी आदत थी कि जब मैंने यह काम किया '' तो मेरे मुंह से निकला...कितना बेकार है ये।