Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Top Holi Songs: होली के रंग का नशा दोगुना करेंगे ये गाने, इनके बिना अधूरा है त्योहार, मिस मत करिए ये प्लेलिस्ट

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 01:40 PM (IST)

    TOP 10 Holi Songs List: होली का रंग बिना गानों के फीका है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर होली के गानों की लिस्ट लेकर आए हैं। ...और पढ़ें

    होली के गानों की प्लेलिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    होली के गानों की प्लेलिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंग, मिठाई और खूब सारा संगीत... बिना इनके होली का त्योहार फीका है। होली के रंगों का नशा और खुशियां गानों की धुन से दोगुना हो जाती हैं। होली के दिन रंग बरसे या फिर बलम बिचकारी मारे... बॉलीवुड गानों ने होली के त्योहार में चार-चांद लगाए हैं।

    इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के टॉप 10 बेस्ट होली सॉन्ग्स (Top 10 Holi Songs) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको फटाफट अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए। 

    1. रंग बरसे (Rang Barse)

    सिलसिला मूवी का ये गाना चार दशक बाद भी सभी का फेवरेट बना हुआ है। होली के त्योहार पर इस गाने का बजना तो पक्का है। आपको शायद ही मालूम हो कि इस गाने को खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Song) ने गाया था और इसके लिरिक्स उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।

    2. बलम बिचकारी (Balam Pichkari)

    ये जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी भी होली के लिए बेस्ट सॉन्ग है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का ये गाना शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया था।

    3. होली खेले रघुवीरा (Holi Khele Raghuveera)

    अमिताभ बच्चन होली सॉन्ग्स में अलग ही रंग भर देते हैं। रंग बरसे के बाद होली खेले रघुवीरा भी टॉप होली सॉन्ग्स में से एक है। अमिताभ और हेमा पर फिल्माया गया ये गाना अमिताभ, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक ने गाया था।

    4. डू मी अ फेवर (Do Me A Favor)

    2005 में आई फिल्म वक्त का गाना डू मी अ फेवर सॉन्ग भी होली के माहौल को रंगीन कर देता है। गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था और लिरिक्स समीर की थी।

    खबरें और भी

    5. होली के दिन (Holi Ke Din)

    अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले का गाना होली के दिन भी सुपरहिट सॉन्ग है। इस गाने को दिग्गज गायकों किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था। इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे।

    6. अंग से अंग लगाना (Ang Se Ang Lagana)

    शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल की फिल्म डर का गाना अंग से अंग लगाना को भी आपको अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस गाने को अलका याग्निक, विनोद राठोड़, सुदेश भोसले और देवकी पंडित जैसे दिग्गजों ने गाया था। गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी के थे।

    7. अरे जा रे हट नटखट (Are Ja Re Hat Natkhat)

    70s, 80s और 90s के गानों को सुन लिया है तो अब आपको 50s का ये गाना इस होली प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आशा भोसले की आवाज में नवरंग का गाना अरे जा रे हट नटखट होली के लिए बेस्ट है। यह आज भी होली पर सुनने को मिलता है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Sholay से 'ये जवानी है दीवानी तक'... Holi का मजा दोगुना कर देंगी ये सुपरहिट फिल्म्स, OTT पर हैं मस्ट वॉच

    8. गो पागल (Go Pagal)

    अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का गाना गो पागल भी होली के लिए बेस्ट है। इस गाने को मंज मुसिक रफ्तार और निंदी कौर ने गाया।

    9. जोगी जी धीरे धीरे (Jogi Ji Dheere Dheere)

    साल 1982 में रिलीज हुआ फिल्म नदिया के पार का गाना जोगी जी धीरे धीरे सुपरहिट सॉन्ग रहा है। होली पर आधारित यह गाना चंद्रानी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह ने गाया है। इस गाने की लिरिक्स रविंद्र जैन ने लिखी है।

    10. सोनी सोनी (Soni Soni)

    मोहब्बतें का गाना सोनी सोनी भी होली के मौके पर आपके पैर थिरकाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को उदित नारायण, सोनाली, ईशान देव, प्रिथा मजूमदार, जसपिंदर नरूला, उधबव ओझा, श्वेता पंडित और मनोहर शेट्टी ने गाया है।

     

    इसके अलावा रामलीला का 'लहू मुंह लग गया' और रांझणा का गाना 'तुम तक' भी बेस्ट होली सॉन्ग्स में से एक है। 

    यह भी पढ़ें- Holi सीक्वेंस के बिना अधूरी हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, रंगों के उत्सव से पलट जाती है पूरी कहानी