Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Movies Based On Wrestling: Dangal से लेकर Sultan तक, ये हैं रेसलिंग पर बनी धांसू बॉलीवुड फिल्में

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 03:46 PM (IST)

    पूरे देश में एक नाम इस समय जो सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है वो है विनेश फोगाट। दरअसल विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्क्वालीफाई होने के बाद कुश्त ...और पढ़ें

    कुश्ती पर आधारित बॉलीवुड फिल्में (Photo Credit: Instagram)
    कुश्ती पर आधारित बॉलीवुड फिल्में (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. कुश्ती पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में
    2. लिस्ट में सलमान खान की मूवी भी शामिल
    3. ओटीटी पर देख सकते हैं कुश्ती पर बनी ये फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक मनु भाकर से लेकर स्वप्निल कुसाले तक कई खिलाड़ी पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं, दूसरी तरह भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट भी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

    दरअसल, विनेश अपना फिनाले मैच नहीं खेल पाईं और उन्हें 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट का भी एलान कर दिया, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। हर कोई विनेश को सपोर्ट कर रहा है। अब हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो कुश्ती को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

    यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat के रिटायरमेंट के एलान से टूटे Dharmendra, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'तुम बहादुर साहसी बेटी हो'

    दंगल (Dangal)

    साल 2016 में रिलीज हुई यह मूवी कुश्ती पर बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये मूवी रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है, जिसमें महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की कहानी देखने को मिली थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गीता फोगाट और बबीता को कुश्ती में अपना नाम बनाते हुए दिखाया गया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    Photo Credit: X

    सुल्तान (Sultan)

    दंगल से पहले उसी साल एक और मूवी रिलीज हुई थी, जो कुश्ती पर बनी थी। ये फिल्म सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुल्तान' थी। सुल्तान का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था, जिसमें दोनों स्टार्स ने पहलवान का किरदार निभाया था। इस मूवी को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    कुश्ती (Kushti)

    साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'कुश्ती' में राजपाल यादव, खली समेत कई स्टार्स नजर आए थे। यह मूवी भी रेसलिंग पर बनी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में स्पोर्ट्स के साथ-साथ कॉमेडी भी भरपूर देखने को मिली थी।

    पैलवान (Pailwaan)

    साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म 'पैलवान' का निर्देशन एस. कृष्णा ने किया था। इस मूवी में सुदीप, सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स लीड रोल में दिखाई दिए थे। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर भड़कीं Devoleena, बोलीं- 'कर दी ना मनहूसियत वाली हरकत'