Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: 'चिंता किस बात की' से 'राम पहुना संग होली', इस होली प्लेलिस्ट में शामिल करें ये नॉन फिल्मी सॉन्ग

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 12:24 AM (IST)

    होली का त्योहार आ गया है और इस बार हर कोई रंगों के साथ-साथ अलग-अलग गानों को भी फेस्टिवल में बजाने के लिए तैयार है। अभी तक कई फिल्मों में होली की धूम औ ...और पढ़ें

    होली के नॉन फिल्मी सॉन्ग (Photo Credit: X)
    होली के नॉन फिल्मी सॉन्ग (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बलम पिचकारी', 'होली खेले रघुवीरा' और 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' जैसे कई होली के गाने आपने बॉलीवुड की नई-पुरानी फिल्मों में सुने होंगे। इन गानों को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं और होली के त्योहार के दौरान बजाते हैं। ऐसे में अगर आप इस होली कुछ नया सुनना चाहते हैं, तो इस बार नॉन फिल्मी गाने सुनकर अपने फेस्टिवल को मजेदार बना सकते हैं।

    चिंता किस बात की

    फेमस सिंगर सचेत और परंपरा टंडन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में होली के त्योहार से पहले दोनों का एक गाना रिलीज हुआ है, जिससे आपकी होली की प्लेलिस्ट और भी रंगीन हो जाएगी। सचेत और परंपरा की आवाज में गाये हुए इस गाने का नाम 'चिंता किस बात की' है। ये जोड़ी अपने इस गाने से होली को और भी मजेदार बना देंगे।

    यह भी पढ़ें: Holi Songs: आजादी से पहले होली पर बना फर्स्ट सॉन्ग, 'मदर इंडिया' निर्देशक ने शुरू किया था रंगीन गीतों का ट्रेंड

    देवर प रहब होली में

    होली का त्योहार हो और भोजपुरी गाने न हो ऐसा कैसे हो सकता है। इसी साल फरवरी में रिलीज हुए अरविंद अकेला कल्लू के पॉपुलर भोजपुरी गाने 'देवर प रहब होली में' को भी आप इस बार सुन सकते हैं। इस गाने को अरविंद ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। वहीं, अभी तक इस गाने को 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    राम पहुना संग होली

    अक्षरा सिंह के गानों का दीवाना तो हर कोई है। अब एक हफ्ते पहले रिलीज हुए उनके नए गाने में होली के साथ-साथ भक्ति भी है। 'राम पहुना संग होली' को अक्षरा सिंह और राजू ने मिलकर गाया है, जिसे होली पर राम भक्त आराम से बजा सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। अभी तक काफी लोगों ने इस गाने को देख लिया है और यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी है।

    खबरें और भी

    होली में रंगीले

    मीका सिंह और अभिनव शेखर की आवाज में गाया हुआ गाना 'होली में रंगीले' भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में मौनी रॉय और वरुण शर्मा दिखाई दे रहे हैं।

    उजर ओढनिया रंगनी

    इसी लिस्ट में भोजपुरी का एक और गाना 'उजर ओढनिया रंगनी' भी शामिल है। इस गाने को भी होली प्लेलिस्ट में एड किया जा सकता है। गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। वहीं, माही श्रीवास्तव ने इस पर धमाकेदार डांस किया है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: 'रंग बरसे...' के बिना नहीं सजती महफिल, मीरा के भजन से बना है ये आइकॉनिक सॉन्ग, इन गानों का इतिहास भी है खास