Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सभी 'Toxic 'चीजों से दूर रहती हैं Huma Qureshi? एक्ट्रेस बोलीं- 'अब ना कहने का साहस आ चुका है'

    Updated: Fri, 29 May 2026 02:29 PM (IST)

    हुमा कुरैशी जल्द ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जो प्रोजेक्ट नहीं समझ आता अब वह उसके लिए ना कह ...और पढ़ें

    हुमा कुरैशी अब पसंद ना आने वाली फिल्मों को बोल देती हैं ना/ फोटो-  Instagram

    हुमा कुरैशी अब पसंद ना आने वाली फिल्मों को बोल देती हैं ना/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो। करियर के शुरुआती दौर में कलाकारों का संघर्ष काम पाने का होता है। थोड़ा स्थापित होने के बाद संघर्ष अच्छे काम पाने का हो जाता है। हालांकि, इस बीच कई बार कलाकार कभी रिश्तों को देखते हुए, तो कई बार प्रोजेक्ट में शामिल चेहरों को देखते हुए, भूमिका न पसंद आते हुए भी प्रोजेक्ट को इनकार नहीं कर पाते हैं।

    गैंग्स आफ वासेपुर, बदलापुर और जॉली एलएलबी 2 फिल्मों की अभिनेत्री हुमा कुरैशी(Huma Qureshi)की मानें तो समय के साथ अब उनके अंदर न कहने का साहस आ चुका है।

    मुझे सही मौके नहीं मिल रहे थे- हुमा कुरैशी

    हुमा कहती हैं, "उस तरह की फिल्में करना जो मेरा दिल चाहता है, उससे मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि मिलती है। बीच में मेरे लिए एक ऐसा भी दौर था कि मुझे काम के बीच इस बारे में सोचना पड़ा कि मैं कौन हूं। मुझे सही मौके नहीं मिल रहे थे। अंततः अब मैं उस तरह के काम कर रही हूं, जिनसे मैं स्वयं को जोड़ सकती हूं। अब मेरे अंदर उन चीजों को न कहने साहस आ चुका है, जिन पर मुझे भरोसा नहीं होता है या मुझे वो करने में खुशी नहीं होगी।"

    iamhumaq_1779015754_3898989102330277132_1228023987

    मुझे एक सांचे में नहीं ढाला जा सकता-हुमा कुरैशी

    हुमा कुरैशी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह एक प्रक्रिया है। इसके लिए कोई आपको तैयार नहीं करता है। मेरे लिए सबसे खुशी की बात यह है कि अब मैं बड़ी कमर्शियल मसाला फिल्में कर सकती हूं, उनके साथ छोटी सार्थक फिल्में कर सकती हूं, वेब सीरीज कर सकती हूं या क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर सकती हूं। मुझे किसी एक सांचे में नहीं ढाला जा सकता है। बीते वर्षों मुझे यह समझ में आ चुका है कि मैं कौन हूं और मैं किस तरह की फिल्में करना चाहती हूं।"

    iamhumaq_1778911620_3898113882731000015_1228023987

    हुमा आगामी दिनों में फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। जिसमें कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म पहले 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में डेट आगे बढ़ा दी गई। अभी तक मूवी की फाइनल डेट नहीं आई है। 

    खबरें और भी