बुक कर लीजिए Toxic की टिकट! Kiara Advani ने शेयर किया फिल्म का BTS वीडियो, रिलीज से पहले दिखाई खास झलक
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। इस बीच कियारा ने फिल्म की मेकिंग का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।
-1787302497292_m.webp)
टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ओपन
HighLights
टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ओपन
कियारा ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी मोस्ट टॉक्सिक (Toxic) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है और इस मौके पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।
सिर्फ फेयरी टेल नहीं है टॉक्सिक
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Toxic’ को सिर्फ एक परी-कथा (फेयरी टेल) से कहीं ज्यादा बताया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से आए क्रिएटिव विजन और टैलेंट ने मिलकर इसे बनाया है, जिसे फिल्म के डायरेक्टर इसे एक 'अनोखा जादू' (peculiar alchemy) कहते हैं।
-1787302728161.webp)
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग खुली
कियारा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फिल्म की मेकिंग का एक BTS वीडियो शेयर किया और लिखा, 'यह फिल्म सिर्फ एक परी-कथा नहीं है, बल्कि इसे बनाने का अनुभव भी वैसा ही था। एक सोच, हर जगह से आया टैलेंट, और हर किसी का अपने काम को बेहतरीन ढंग से करना, इन सबने मिलकर ‘Toxic’ को आकार दिया। इसे हमारे डायरेक्टर 'अनोखा जादू' कहते हैं। बुक करें टॉक्सिक की टिकट, फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी'।
View this post on Instagram
टॉक्सिक के बारे में
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale For Grown Ups) एक गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश दोहरी भूमिका में हैं और उनके साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं।
-1787302748267.webp)
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म राया की जिंदगी पर आधारित है, जो एक हिंसक गैंगस्टर और प्लेबॉय था। उसने अंडरवर्ल्ड की दुनिया में काफी ताकत हासिल की, लेकिन बाद में उसका पतन हो गया। कई सालों बाद, उसका सामना अपने असली बेटे रूमी/टिकट से होता है, जो राया से बदला लेता है, क्योंकि राया ने उसे और उसकी मां को छोड़ दिया था।
