Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाथटब में दिखा तारा सुतारिया और Yash का रोमांस, आग लगाने को तैयार Toxic का नया गाना

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:35 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का नया गाना मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    रिलीज हुआ टॉक्सिक का नया गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रिलीज हुआ टॉक्सिक का नया गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टॉक्सिक का नया गाना आया सामने

    2. यश और तारा सुतारिया का रोमांस

    3. इस दिन रिलीज की जाएगी टॉक्सिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अब मेकर्स की तरफ से टॉक्सिक का नया गाना मदहोश (Madhosh) रिलीज कर दिया गया है। 

    जिसमें यश और बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के बीच रोमांस देखने को मिला। खास बात ये है कि ये रोमांस बाथटब में हो रहा है। आइए एक नजर टॉक्सिक के इस लेटेस्ट सॉन्ग पर डालते हैं- 

    रिलीज हुआ टॉक्सिक का लेटेस्ट सॉन्ग

    जैसे ही मेकर्स ने टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है, ठीक उसके बाद से अक्सर कुछ न कुछ लेटेस्ट अपेडेट्स जैसे- टीजर या गाना रिलीज किया जा रहा है। पहले टॉक्सिक का फर्स्ट सॉन्ग तबाही रिलीज किया गया था, जिसमें यश (Yash) अभिनेत्री कियारा आडवाणी संग रोमांटिक होते दिखे थे और अब टॉक्सिक का दूसरा गाना मदहोश रिलीज कर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें- 'ना रणबीर, ना साई पल्लवी...' 4000 करोड़ की Ramayana का ये किरदार होगा बड़ा सरप्राइज पैकेज, Yash ने किया खुलासा

    toxic new song Madhosh (1)

    जिसकी जानकारी मेकर्स ने सोमवार को दे दी थी। मंगलवार को टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल फिल्म मदहोश सॉन्ग को रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है। मूवी का ये गाना हिंदी सहित, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, और मलयालम भाषा में वीडियो वर्जन में रिलीज किया गया है। 

    बात की जाए टॉक्सिक के मदहोश गाने के हिंदी वर्जन की तो गायक सिद्धार्थ बसरूर ने इसे गाया है। जबकि तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी इसके संगीतकार हैं। वहीं दूसरी तरफ हिंदी में इस गीत के लिरिक्स को अर्सलान निजामी और सैयद मुराद गिलानी ने मिलकर लिखा है। 

    गाने में सबसे अधिक ध्यान यश और तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा है। इसके अलावा इस गीत में अभिनेत्री तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी की भी झलक देखने को मिलेगी। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी टॉक्सिक

    कई रिलीज डेट बदलने के बाद कुछ दिन पहले टॉक्सिक के मेकर्स द्वारा मूवी की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। जिसके आधार पर 28 अगस्त 2026 को ये गैंगस्टर ड्रामा मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के 4 साल बाद यश टॉक्सिक के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद अब यश की Toxic का होगा ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च, कब और कहां दिखेगी 'राया' की झलक?