विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करोड़ों फैंस पर भारी एक नाम, 'Toxic' स्टार यश इंस्टाग्राम पर करते हैं सिर्फ एक शख्स को फॉलो; कौन है वो?

Updated: Mon, 17 Aug 2026 02:59 PM (GMT+05:30)

अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का इंतजार कर रहे यश ने हाल ही में बताया कि आखिर वो सिर्फ 1 इंसान क्यों फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर यश के हैं 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर यश के हैं 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर यश के हैं 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

  2. यश सिर्फ एक इंसान को करते हैं फॉलो

  3. कौन है वो खास शख्स?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पैन इंडिया सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल और आने वाली फिल्म के बारे में खुलकर चर्चा की।

केजीएफ फ्रैंचाइजी के बाद यश की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और इंस्टाग्राम पर उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यश सिर्फ एक ही इंसान को फॉलो करते हैं। आइए देखते हैं आखिर कौन है यश के लिए वो खास इंसान?

यह भी पढ़ें- 'रॉकी भाई डर गया', Toxic vs Dhurandhar 2 क्लैश पर पहली बार यश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खोने को कुछ नहीं

इंस्टाग्राम पर एक इंसान को फॉलो करते हैं यश

हाल ही में एक इंटरव्यू में यश (Yash) से पूछा गया कि आप इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपनी पत्नी को फॉलो करते हैं, ऐसा क्यों? इस पर यश ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरी पत्नी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और उन्होंने मेरा तब भी साथ दिया है जब मैं कुछ नहीं था। वो मेरी जिंदगी का एक स्ट्रांग पिलर है'। इसके बाद यश ने मजाक में कहा- और फिर फॉलो तो करना ही था, फालोइंग लिस्ट जीरो तो नहीं रख सकते'।

Screenshot 2026-08-17 140855

कियारा संग इंटीमेट सीन राधिका का रिएक्शन

यश ने यह भी बताया कि कियारा के साथ इंटीमेट सीन पर राधिका का क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा, 'किसी भी पार्टनर को अजीब लगेगा। लेकिन बात होती है भरोसे की और राधिका खुद भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं तो वे ये बात अच्छे जानती हैं कि हम वही करते हैं जो स्क्रिप्ट के हिसाब से ठीक लगता है'।

yash (12)

यश ने बोली कमाल की हिंदी

इसके अलावा हाल ही में हुए इस इंटरव्यू में यश ने शानदार हिंदी भी बोली है, यह पूरा इंटरव्यू हिंदी में था और उन्होंने सारे जवाब हिंदी में ही अच्छे फ्लो में दिए हैं। हालांकि कई इवेंट में उन्हें हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी लेकिन अब उन्होंने इसमें एक अच्छा फ्लो बना लिया है। बता दें रामायण में हिंदी वर्जन में डब यश ने ही किया।

यश का वर्कफ्रंट

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रॉन अप्स' (Toxic: A Failry Tale For Grown Ups) है जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार है।

yash (8)

इसके अलावा वे नितेश तिवारी की रामायण में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें वे रावण का रोल प्ले करेंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'वो खुश नहीं...' Toxic में यश के इंटीमेट सीन पर पत्नी राधिका का क्या था रिएक्शन? एक्टर ने किया खुलासा