विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Just Married रणवीर सिंह का नया अवतार अब से कुछ देर बाद

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 03 Dec 2018 11:15 AM (IST)

ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर अपनी पत्नी यानि दीपिका भी आ सकती हैं l

Just Married रणवीर सिंह का नया अवतार अब से कुछ देर बाद
Just Married रणवीर सिंह का नया अवतार अब से कुछ देर बाद

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में हो गई और अब रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के ट्रेलर को लेकर उत्सुकता जगी है ।

 फिल्म सिंबा के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म के प्रमोशन का प्लान बना लिया है। हाल ही में उन्होंने गोवा में सिंबा की आखिरी शूटिंग पूरी कर ली है और सिंबा का ट्रेलर आज 3 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। रणवीर सिंह की शादी के साथ ट्रेलर की डेट क्लैश न हो और वो शादी और रिसेप्शन का काम ख़त्म कर ट्रेलर में शामिल हों इसलिए भी तीन दिसम्बर की डेट निर्धारित की गई है।

ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर अपनी पत्नी यानि दीपिका भी आ सकती हैं। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिंबा एक पुलिसवाले की कहानी है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी भी है । ये तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। सिंबा में रणवीर सिंह के अपोज़िट सारा अली खान हैं। सिंबा के ट्रेलर लॉन्च के चार दिन बाद उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा जब उनकी फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज़ होगी।

सारा ने केदारनाथ के संकट में आने के बाद सिंबा साइन की थी। फिल्म में सोनू सूद भी हैं।रणवीर सिंह की इस साल की ये आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद अगले साल वो अलिया भट्ट के साथ गल्ली बॉय में नज़र आयेंगे। उन्हें उसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड जीत की कहानी पर बन रही कबीर खान की फिल्म की शूटिंग भी करनी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध कर नए रिश्ते के सफ़र पर निकल पड़ी है l

यह भी पढ़ें: Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये