विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एनिमल' के बाद चमकी Tripti Dimri की किस्मत, 'भाभी 2' ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान लगेगा झटका

Published: Sat, 08 Jun 2024 08:51 AM (IST)

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल की सक्सेस के बाद अगर कोई स्टार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है ...और पढ़ें

तृप्ति डिमरी ने खरीदा बंगला (Photo Credit: Instagram)
तृप्ति डिमरी ने खरीदा बंगला (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. तृप्ति डिमरी ने खरीदा बंगला
  2. करोड़ों में है बंगले की कीमत
  3. अब इन फिल्मों में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में कुछ मिनटों का किरदार निभा कर रातों रात स्टार बनी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। 'भाभी 2' का रोल कर नेशनल क्रश बन चुकी एक्ट्रेस से जुड़ी अब एक खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि 30 साल की 'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने मुंबई में अपना एक आलीशान बंगला खरीदा है। उन्होंने यह बंगला बांद्रा वेस्ट एरिया के कार्टर रोड पर खरीदा है।

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' ने बनाया Tripti Dimri को रातोंरात स्टार, अब रणबीर-अनुष्का को पीछे छोड़ एक्ट्रेस ने हासिल किया ये मुकाम

करोड़ों में है बंगले की कीमत

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार,  उन्होंने यह बंगला 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह ग्राउंड प्लस दो मंजिला बंगला है। इस बंगले की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, तृप्ति ने अपनी इस प्रॉपर्टी के लिए 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क दे दिया है।

बंगले का टोटल एरिया 2,226 स्क्वेयर फीट है और इसमें 2,194 स्क्वेयर फीट का बिल्ट-अप एरिया शामिल है, जिसका लेनदेन और रजिस्ट्रेशन 3 जून को हुआ है।

तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट

तृप्ति डिमरी हाल ही में IMDb की सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय स्टार्स की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हुईं थीं। वहीं, अब उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह 2023 में 'एनिमल' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के बाद उनके हाथ में अब कई प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में दिखाई देने वाली हैं, जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

इसके साथ ही वह विक्की कौशल और एमी के साथ 'बैड न्यूज' में नजर आएंगी, जो जुलाई में रिलीज होगी। इन दोनों के अलावा वह 'धड़क 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: भूल भुलैया 3 के अलावा Kartik Aaryan संग Tripti Dimri एक और फिल्म में लड़ाएंगी इश्क, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।