Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma की 'भाभी' बनने वाली थी ये अभिनेत्री, बिकिनी में वेकेशन एन्जॉय करती आईं नजर, देखें Killer फोटोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 04:08 PM (IST)

    Tripti Dimri Vacation Photos तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ...और पढ़ें

    इस अभिनेत्री ने बिकिनी में ढहाया कहर। Photo- Instagram
    इस अभिनेत्री ने बिकिनी में ढहाया कहर। Photo- Instagram

    HighLights

    1. तृप्ति डिमरी ने बिकिनी में शेयर कीं फोटोज
    2. तृप्ति डिमरी इंडोनेशिया में मना रहीं वेकेशन
    3. तृप्ति डिमरी को आखिरी बार कला मूवी में देखा गया था

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tripti Dimri Latest Photos: 'लैला मजनू', 'बुलबुल' और 'कला' से अपने अभिनय की कला दिखा चुकीं खूबसूरत अभिनेत्री तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों इंडोनेशिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव रहने वाली तृप्ति ने अपनी तस्वीरों और वीडियोज से तहलका मचा दिया है। 

    29 साल की तृप्ति डिमरी आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिल्मों के अलावा लव लाइफ और ग्लैमरस तस्वीरों से तृप्ति सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर तृप्ति ने अपनी गॉर्जियस अदाओं से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। देखिए तस्वीरें।

    यह भी पढ़ें- Khichdi 2 Teaser: दर्शकों को हंसाने आ रही है प्रफुल और हंसा की जोड़ी, 'खिचड़ी 2' का टीजर हुआ रिलीज

    तृप्ति डिमरी की कातिलाना अदाओं से घायल फैंस

    तृप्ति डिमरी ने 30 सितंबर 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडोनेशिया ट्रिप से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को ब्राउन कलर की बिकिनी में नदी के अंदर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक वीडियो में एक्ट्रेस स्विमिंग करती दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

    एक फोटो में एक्ट्रेस ने नो-मेकअप लुक में सेल्फी ली है। वहीं, बाकी की तस्वीरों और वीडियो में तृप्ति ने खूबसूरत व्यू के साथ टेस्टी फूड की झलक दिखाई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "हरियाली में जिंदगी बेहतर लगती है।" बिकिनी में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। 

    अनुष्का शर्मा की भाभी बनने वाली थीं तृप्ति?

    कहा जाता है कि तृप्ति डिमरी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं। तृप्ति और कर्णेश ने भले ही अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट नहीं की थी, लेकिन उनकी साथ में रोमांटिक तस्वीरें उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी थीं। कुछ समय पहले ही उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति और कर्णेश ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

    खबरें और भी

    तृप्ति की अपकमिंग फिल्म

    तृप्ति डिमरी को आखिरी बार कर्णेश शर्मा की निर्मित फिल्म 'कला' में देखा गया था। तृप्ति जल्द ही विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। उनके फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही तृप्ति की फिल्म 23 फरवरी 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। 

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda: 'कमरे में खुद को बंद कर लेता था...', क्यों अक्षय कुमार बने रणदीप हुड्डा के डिप्रेशन की वजह?