विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bad Newz देखने के बाद तृप्ति डिमरी के कथित ब्वॉयफ्रेंड Sam Merchant ने यूं किया रिएक्ट, बोले -'Ufff'

Published: Fri, 19 Jul 2024 12:19 PM (IST)

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ...और पढ़ें

तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज (Photo: Instagram)
तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज (Photo: Instagram)

HighLights

  1. एनिमल में निभाया था जोया का किरदार
  2. जाने माने बिजनेसमैन हैं सैम मर्चेंट
  3. दोनों को साथ में कई बार किया गया है स्पॉट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को रिलीज से पहले ही खूब सारा प्यार मिल रहा है। वहीं एक्टर्स भी फिल्म का प्रमोशन काफी फनी तरीके से कर रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इसकी स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें कैटरीना कैफ समेत कई सितारे शामिल हुए। इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य किरदार में नजर आए।

ये तो हुई फिल्म की बात। इस बीच एक चीज जिसने हम सभी का ध्यान खींचा वो था तृप्ति डिमरी के कथित ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का रिएक्शन। सैम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तौबा तौबा गाने की एक क्लिपिंग शेयर करते हुए एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा,“शानदार प्रदर्शन,पूरी तरह से मनोरंजक! तृप्ति डिमरी उफ्फ!!' अब सैम का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सैम मर्चेंट को कर रही हैं डेट?

तृप्ति और सैम की डेटिंग की खबरे काफी लंबे समय से आ रही हैं। इन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में तृप्ति ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट और उनके दोस्तों के साथ एक सनकिस्ड तस्वीर शेयर की थी। किसी अज्ञात स्थान पर ली गई तस्वीर में तृप्ति और सैम को मोटर बोट में बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उनके साथ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म Bad Newz का नया गाना Rabb Warga हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आई विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री

फिल्म से ज्यादा इसके गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तौबा-तौबा के बाद इसके लेटेस्ट रिलीज रब वरगा ऑडियंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना चुका है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सराहा है और फराह खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

तृप्ति के आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले समय में तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी। ये फिल्म दीवाली के आसपास रिलीज होगी। इसके अलावा तृप्ति सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धड़क 2 में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के पार्ट 1 में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Bad News Twitter Review: 'सच में तौबा-तौबा है', विक्की-तृप्ति की मूवी देखकर दर्शकों ने सुनाई गुड या बैड न्‍यूज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।