यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोल्ड छवि फायदा या नुकसान! खुलकर बोलीं Triptii Dimri, कहा- लोग पसंद नहीं करते
तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को एनिमल फिल्म के बाद लोगों के बीच खास पहचान मिली। इसके बाद उन्हें विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में भी देखा गया। इत ...और पढ़ें

HighLights
- तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है
- एक्ट्रेस को धड़क 2 में देखा जाएगा
- अब उन्होंने अपनी बोल्ड छवि पर चुप्पी तोड़ी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तृप्ति डिमरी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है, जिनके रोल ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया था। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल (Animal Movie) में उनकी भूमिका को पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल भी साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस के करियर ने नया मोड़ लिया और उन्हें एक से बढ़कर एक बिग स्टारर मूवीज का ऑफर मिलना शुरू हो गया। अब उन्होंने अपने किरदारों को लेकर खुलकर बात की है।
तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों धड़क 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। दरअसल, एनिमल के बाद भी तृप्ति ने कई आइटम सॉन्ग में किसिंग सीन दिए हैं। इसके बाद लोगों के बीच उनकी बोल्ड छवि बन गई है। इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स को लेकर खुलकर बात की है।
बोल्ड छवि पर खुलकर बोलीं तृप्ति डिमरी
फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में तृप्ति से एनिमल और बैड न्यूज जैसी फिल्मों के बाद उनकी ओवर-सेक्सुअलाइज्ड छवि से जुड़ा सवाल किया गया। इसका जवाब में एक्ट्रेस का कहना है कि अगर उन्हें कोई कोई रोल या कहानी पसंद आती है तो वह उसमें अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करती हैं। फिर चाहे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाए या नहीं। उनका मानना है कि हर काम में अपनी पूरी ताकत लगानी चाहिए।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Aashiqui 3: बोल्ड छवि बनी जी का जंजाल! Kartik Aaryan की 'आशिकी 3' से कट गया इस एक्ट्रेस का पत्ता
तृप्ति को इस बात से नहीं पड़ता है कोई फर्क
तृप्ति डिमरी ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मैंने अपने करियर में यही सीखा है कि कुछ फिल्में काम करती है और कुछ नहीं। हम हमेशा सभी को पसंद नहीं आ सकते हैं। कुछ लोगों को आप पसंद आते हैं और कुछ को नहीं। मुझे इन सभी चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। मैं दिमाग से नहीं, हमेशा दिल से सोचकर फैसले लेती हूं।'
खबरें और भी
फिल्म के किरदारों को लेकर तृप्ति ने कहा, 'कल आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो आपको लग सकता है कि आपने किसी किरदार को निभाकर गलती की। लेकिन उस समय आपने रोल की जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ पूरा किया था।'

Photo Credit- Instagram
एक्ट्रेस का यह भी कहना है कि वह जानबूझकर अपनी छवि को ठीक करने की कोशिश नहीं कर रही हैं, लेकिन अलग-अलग किरदार निभाना उन्हें अच्छा लग रहा है। वह फिल्म के सेट पर जाकर बोरियत महसूस नहीं करना चाहती हैं। इस वजह से वह किरदारों में थोड़ा अलगपन तलाश रही हैं।