'सो जा नहीं तो...', 8 साल बाद लौट रहा हस्तर का खौफ, Tumbbad 2 का मुंबई में इतने एकड़ में बनाया गया सेट
डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड़-2' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का मुंबई में एक विशाल सेट तैयार किया गया है। 'तुम्बाड़-2' ...और पढ़ें

मुंबई में शुरू हुई 'तुम्बाड़ 2' की शूटिंग/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सो जा, वरना हस्तर आ जाएगा...' यह खौफनाक डायलॉग कई सालों तक लोगों के कानों में गूंजा है। साल 2018 में रिलीज हुई कल्ट-क्लासिक फिल्म 'तुम्बाड़' (Tumbbad) के सीक्वल की घोषणा मेकर्स ने 2024 में ही कर दी थी। अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि मेकर्स ने 'तुम्बाड़ 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस हॉरर-फैंटेसी फिल्म की कास्ट में अब बॉलीवुड के एक बेहद मंझे हुए कलाकार की भी एंट्री हो गई है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हुई 'तुम्बाड़ 2' में एंट्री
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म के मुहूर्त की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें निर्माता-अभिनेता सोहम शाह नजर आ रहे हैं। उनके अलावा मुहूर्त के इस खास मौके पर निर्माता बोनी कपूर और जयंतीलाल गड़ा भी मौजूद थे। सोहम शाह के साथ 'तुम्बाड़' के इस सीक्वल में जो धांसू एक्टर नजर आने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) हैं।
SOHUM SHAH - NAWAZUDDIN SIDDIQUI - DR JAYANTILAL GADA: 'TUMBBAD 2' SHOOT BEGINS… Actor-producer #SohumShah joins forces with Dr #JayantilalGada's #PENStudios to bring the much-anticipated sequel, #Tumbbad2, to the big screen.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 7, 2026
The film officially commenced with a mahurat… pic.twitter.com/d9gpqSrRrW
इस हॉरर फैंटेसी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बेहद अहम और कई परतों वाले किरदार में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें ओरिजिनल फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 को मिला हॉलीवुड का साथ, किरदार को खौफनाक बनाने की मिली जिम्मेदारी
मुंबई में तैयार किया गया 'तुम्बाड़ 2' का विशाल सेट
रिपोर्ट्स की मानें तो सोहम शाह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तुम्बाड़ 2' का विशाल सेट मुंबई में ही तैयार किया गया है, जो लगभग 7-8 एकड़ में फैला हुआ है। इस सेट पर मेकर्स ने पूरा एक शहर बसाया है। फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार आदेश प्रसाद संभाल रहे हैं। 'तुम्बाड़ 2' की कहानी की बात करें तो इस बार यह विनायक राव के बेटे 'पांडुरंग' के इर्द-गिर्द घूमेगी। जहां पहले पार्ट में 'लालच' को दर्शाया गया था, तो वहीं इस बार इसका मुख्य विषय 'अमरता' से जुड़ा होने वाला है।
खबरें और भी
सीक्वल में मेकर्स 1951 से लेकर 1970 के दशक तक की कहानी दिखाएंगे, जिसमें पांडुरंग का संघर्ष देखने को मिलेगा। मेकर्स इस फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2024 में मेकर्स ने 'तुम्बाड़' को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।