Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tumbbad के सेट पर था असली 'भूत' का साया! बीच-बीच में रोकनी पड़ती थी शूटिंग, Sohum Shah ने सुनाई आपबीती

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 12:35 PM (GMT+05:30)

    भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर मूवीज में से एक तुम्बाड (Tumbbad) को हाल ही में री-रिलीज किया गया है। दोबारा से रिलीज (Tumbbad Re-Release) में इस म ...और पढ़ें

    सोहम शाह अभिनीत फिल्म तुम्बाड (Photo Credit-Jagran)
    सोहम शाह अभिनीत फिल्म तुम्बाड (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. साल 2018 में आई थी हॉरर फिल्म तुम्बाड
    2. 6 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में लौटी फिल्म
    3. सोहम शाह ने सुनाया तुम्बाड की शूटिंग का किस्सा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर मूवी तुम्बाड (Tumbbad) को दोबारा से सिनेमाघरों में उतारा गया है। री-रिलीज (Tumbbad Re-Release) में सोहम शाह अभिनीत इस मूवी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। हर कोई भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर मूवी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। 

    हाल ही में सोहम (Sohum Shah) ने तुम्बाड की शूटिंग के दौरान एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया है, जब उन्होंने सेट पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस की थी, जिसके चलते बीच-बीच में शूटिंग को रोकना पड़ता था। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं। 

    तुम्बाड के सेट पर काला साया

    हम 6 साल में फिल्म तुम्बाड की शूटिंग को पूरा कर पाए थे। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, तब मैंने वहां कुछ अजीबोगरीब महसूस किया था। दरअसल फिल्म में जो बाड़ा (किला) दिखाया है, उसके बाहर रोज उस गांव के लोग थाली में खान परोस कर गेट के बाहर रख जाते थे। कुछ दिन मैंने ये नोटिस किया और फिर मैंने उनको रोका और कहा ये सब यहां मत करो। लेकिन इसके बाद असली खेल शुरू हुआ, हर दिन शूटिंग के दौरान कुछ न कुछ गड़बड़ होने लगी। कभी सेट पर लाइट टूट जाती तो कभी कोई घायल हो जाता। सब कुछ अटकने लगा, जिसके चलते बीच-बीच में शूटिंग रोकनी पड़ती थी। फिर मैंने दिमाग लगाया और गांव लोगों को दोबारा से खाना रखने के लिए कहा।  तब जाकर सब सही तरीके से चलना शुरू हुआ, वो अनुभाव मेरे लिए काफी खतरनाक था। 

    ये बयान सोहम शाह ने हाल ही में रणवीर इल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर दिया है।

    ये भी पढ़ें- Tumbbad Box Office Day 3: तुम्बाड ने री-रिलीज से उड़ाया गर्दा, पहले वीकेंड 125 प्रतिशत ज्यादा कमा कर रचा इतिहास

    तुम्बाड बनी फैंस की पहली पसंद

    जब से तुम्बाड की री-रिलीज को लेकर एलान किया गया, तब से फिल्म मनोरंजन जगत में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। बीते सप्ताह 13 सितंबर को निर्देशक अनिल राही बर्बे के निर्देशन में बनी तुम्बाड को थिएटर्स में दोबारा से रिलीज किया गया है। आलम ये है कि सिनेमाघरों में ये मूवी फिलहाल दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Tumbbad Box Office Day 2: हॉरर के नाम पर 'स्त्री 2' से भी ज्यादा पसंद की जा रही 'तुम्बाड', कमाई में जबरदस्त उछाल