Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma केस में आरोपी शीजान भी डिप्रेशन से थे पीड़ित, बचपन में कर चुके हैं यौन उत्पीड़न का सामना

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 10:59 PM (GMT+05:30)

    Tunisha Sharma Case जानकारी आ रही है कि तुनिषा शर्मा केस में आरोपी शीजान खान भी डिप्रेशन में लड़ चुके हैं। इस बारे में खुलासा एक्टर ने अपनी TED टॉक के ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma Case: accused in Tunisha Sharma case Sheezan was also suffering from depression faced s*xual harassment in childhood
    Tunisha Sharma Case: accused in Tunisha Sharma case Sheezan was also suffering from depression faced s*xual harassment in childhood

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में हर पल नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। तुनिषा की मौत के बाद अभिनेत्री की मां की शिकायत पर शनिवार को शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से पुलिस को शीजान की चार दिनों की कस्टडी में रखा गया है। अब शीजान से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि शीजान बचपन में यौन शोषण के शिकार का शिकार हुए थे।

    अच्छा नहीं था एक्टर के माता-पिता का रिश्ता

    समाचार वेबसाइट ईटाइम्स की खबर के अनुसार शीजान ने टेड टॉक में अपने बचपन में हुए योग शोषण और अवसाद की लड़ाई के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, घर ही एकमात्र ऐसी जगह है, जहां एक बच्चा खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं है। जब मैं 7 साल का था तब मैं अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता था। मेरे माता-पिता के साथ स्थिर रिश्ता था, वह हमेशा लड़ते रहते थे।

    जघन्य तरीके से गाली दी: शीजान

    अभिनेता ने आगे कहा, मेरे माता-पिता की लड़ाई का फायदा उठाकर एक दिन वहां के जमींदार ने मौका पाकर मुझे पार्क ले गया और मुझे आइसक्रीम दिलाई। लेकिन इसके बदले वह मुझे सार्वजनिक शौचालय में ले गया और मुझे जघन्य तरीके से गाली दी। पर मैं उस वक्त कुछ नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद मैं अपने घर आया और शॉवर में गया और खुद पर पानी डालता रहा। मुझे अपने अंदर कभी-भी इतना बुरा महसूस नहीं हुआ। उस वक्त में बेहद डरा हुआ और अकेला महसूस कर रहा था।

    मेरी बेटी की शीजान ने दिया धोखा:एक्ट्रेस की मां

    वहीं, सोमवार को तुनिषा की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, शीजान ने मेरी बेटी शादी का वादा किया था और बाद में उसको धोखा दिया। उन्होंने आगे कहा, शीजान-तुनिषा के साथ रिश्ते में होते हुए भी दूसरी लड़कियों के साथ संबंध में था और उसने तुनिषा का इस्तेमाल किया है।  

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि तुनिषा ने शनिवार को एक टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है या ये मर्डर है। वहीं, पोस्टमार्टम अभिनेत्री की मौत का कारण फांसी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

    मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

    एक्ट्रेस के रिश्तेदार ने एजेंसी से आगे तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में उनका अंतिम संस्कार होगा।

    यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput केस में नये दावे से सोशल मीडिया में सनसनी, एक्टर की बहन ने सीबीआई से किया आग्रह