Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha suicide Case: शीजान से ब्रेकअप हो सकता है तुनिषा के सुसाइड की वजह, पुलिस ने कहा- तनाव में थी अभिनेत्री

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 02:12 PM (GMT+05:30)

    Tunisha suicide Case शनिवार को तुनिषा की मौत के बाद अभिनेत्री की मां की शिकायत पर को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले की शुरुआती ...और पढ़ें

    Tunisha suicide Case: Tunisha Sharma suicide could be separation with co star Sheejan khan.
    Tunisha suicide Case: Tunisha Sharma suicide could be separation with co star Sheejan khan.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha suicide Case: टीवी शो दास्तान ए कबूल की 21 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार की शाम सेट पर खुदकुशी कर ली। उन्होंने एक टीवी शो के सेट पर मेकअप रूप में ही अपनी जान दे दी। एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी।

    अब पुलिस ने शुरुआती जांच के बारे में जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि  कुछ दिनों पहले तुनिषा का अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप हो गया था, जोकि उनके सुसाइड के पीछे की वजह हो सकता है।  

    समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने कहा कि एक्ट्रेस काफी तनाव में थी, क्योंकि 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा और शीजान खान रिश्ते में थे और अभिनेता ने 15 दिनों पहले तुनिषा से अपना रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके चलते वो डिप्रेशन में चली गई और इन सभी कारणों के चलते तुनिषा ने वसई में एक टीवी शो के सेट पर खुदकुशी कर ली।

    वहीं, अभिनेत्री मां ने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तुनिषा के शव को जेजे हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि अभी पोस्टमार्टम को लेकर अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एजेंसी की खबर की मानें तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    15 दिनों पहले हुआ था ब्रेकअप

    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में बतौर अभिनेत्री काम करती थीं। तुनिषा और शीजान खान का प्रेम संबंध भी था और 15 दिनों पहले उनका ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद से तुनिषा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी

    नहीं मिला सुसाइड नोट

    पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़ा तो एक्ट्रेस का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। साथ ही पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है और उन्होंने कहा कि वो हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलू से तुनिषा शर्मा की मौत की जांच कर रहे हैं।

    पुलिस ने मांगी कस्टडी

    वहीं, तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को पुलिस ने रविवार को वसई कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने मामले में शीजान की 5 से 6 दिनों की कस्टडी मांगी है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि होती हुई नजर आ रही है कि तुनिषा शर्मा की जान फंदे पर लटकने यानी सुसाइड के कारण ही गई है। हालांकि, अभी पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Postmortem Report: क्या प्रेग्नेंट थीं 20 साल की तुनिषा शर्मा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई