Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twinkle Khanna Son: जब ट्विंकल खन्ना ने आरव से मांगा था उनका आईडी पासवर्ड, बेटे ने दिया था ऐसा जवाब

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 04:48 PM (IST)

    Twinkle Khanna Son ट्विंकल खन्ना ने सालों पहले ही पर्दे को अलविदा (Twinkle Khanna) कह दिया था लेकिन एक्टिंग छोड़कर उन्होंने अपना हाथ लेखन के क्षेत् ...और पढ़ें

    Twinkle Khanna, Aarav bhatiya And Akshay Kumar
    Twinkle Khanna, Aarav bhatiya And Akshay Kumar

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Twinkle Khanna Son: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) मीडिया से दूर ही रहते हैं। आरव विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने अपने बेटे का 21वां जन्मदिन मनाया है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बेटे को लेकर खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें- Aarav Kumar Birthday: ट्विंकल ने बेटे आरव को 21वें बर्थडे पर सौंपी ये कमान, अक्षय कुमार ने लिखा प्यारा मैसेज

    ट्विंकल खन्ना ने बेटे को लेकर किया खुलासा  

    सभी जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना ने सालों पहले ही पर्दे को अलविदा कह दिया था, लेकिन एक्टिंग छोड़कर उन्होंने अपना हाथ लेखन के क्षेत्र में आजमाया। अब तक वह कई किताबें लिख चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अब एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने बेटे को लेकर खुलासा किया।

    ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य बीमा एजेंट से संपर्क करने और उससे पूछा कि 21 साल आरव और 11 साल की नितारा कितनी बार डॉक्टर से मिलने आए हैं। इस जवाब में उनके एजेंट ने उनसे कहा कि, वह नितारा के बारे में बता सकते है क्योंकि वह नाबालिग है, लेकिन आरव के बारे में नहीं बता सकते क्योंकि वह राइट टू प्राइवेसी के साथ एक एडल्ट है। ट्विंकल को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपने बेटे को फोन कर अपने अकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा।

    जब एक्ट्रेस ने मांगा था बेटे का पासवर्ड

    वहीं आगे एक्ट्रेस ने कहा ये सुनकर उन्हें अच्छा नहीं लगा और उन्होंने आरव को फोन करके उनके अकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा तो उनके बेटे ने  रूडली होकर जवाब दिया 'मम्मी मैंने साल में सिर्फ चार बार मुलाकात की है मैं आपको अपना पासवर्ड नहीं दे रहा हूं। मैं 21 साल का हूं ना कि 12 साल का और मैं अपनी चीजें खुद संभाल सकता हूं।

    खबरें और भी

    अक्षय और डिंपल ने कही ऐसी बात

    ट्विंकल ने आगे बताया कि उन्होंने इस बारे में जब पति अक्षय कुमार के बात की तो उन्होंने समझाया कि नितारा को तुम्हारी अभी जरूरत है। वह उसपर ध्यान दें और डिंपल कपाड़िया कहा कि तुम्हारा बेटा वहीं कर रहा है जो तुम अपनी मां के साथ करती आई हैं। 

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar और Twinkle Khanna ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात, शेयर किया खास वीडियो