यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लोगों के पास सेक्स टेप...', Twinkle Khanna के घर आकर इस बात के लिए रोने लगी थीं एक्ट्रेस Shefali Shah
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और शेफाली शाह (Shefali Shah) अच्छे दोस्त हैं। करियर के शुरुआती दौर में भी जब वह ...और पढ़ें

शेफाली शाह को लेकर ट्विंकल खन्ना का बयान वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शेफाली शाह और ट्विंकल खन्ना रह चुके हैं दोस्त
ट्विंकल खन्ना के पास रोने आती थीं शेफाली शाह
ट्विंकल ने शेफाली से जुड़ा एक किस्सा किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली शाह आज हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं जो बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ करता है।
मगर क्या आपको पता है कि कभी अच्छे रोल्स न मिलने के चलते वह इतना परेशान हो गई थीं कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के घर जाकर रोती थीं। हाल ही में, ट्विंकल खन्ना ने शेफाली शाह को लेकर बड़ा खुलासा किया है और उनके बुरे दौर के बारे में बात की है।
अच्छे रोल न मिलने पर रोने लगी थीं शेफाली
हाल ही में शेफाली शाह अपनी दोस्त और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के पॉडकास्ट में आईं और अपने करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया। ट्विंकल ने उस पल को याद किया, जब अच्छे रोल्स न मिलने पर एक्ट्रेस रो पड़ी थीं। ट्विंकल ने बताया, "शेफाली भी मेरी एक पुरानी दोस्त हैं और एक बार हम मेरे बगीचे में बैठे थे और वह इस बात से परेशान थीं कि उन्हें वह काम नहीं मिल रहा था जो उन्हें मिलना चाहिए था। वह रो रही थीं।"
Photo Credit - X
यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का गाना कायम करता है दोस्ती की असली मिसाल, शोले के 'गब्बर सिंह' की इस ब्लॉकबस्टर का है सॉन्ग
ट्विंकल खन्ना के बेटे ने रिकॉर्ड किया था वीडियो
ट्विंकल खन्ना ने आगे बताया, "चूंकि हर कहानी में कोई न कोई मोड़ तो होता ही है, हमें झाड़ियों में से सरसराहट की आवाज सुनाई दी और पता चला कि वह मेरे बेटे की थी, जो एक वीडियो टेप पकड़े हुए यह सब रिकॉर्ड कर रहा था। तो कुछ लोगों के पास एक सेक्स टेप होता है, उनके पास एक रोने वाला टेप है।" इस पर शेफाली ने मजाक में कहा कि अब शायद उन्हें वीडियो शेयर कर देना चाहिए ताकि वह पॉपुलर हो सकें।
शेफाली शाह का करियर
शेफाली शाह सालों से हिंदी सिनेमा में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी वह हकदार थीं। उन्हें पॉपुलैरिटी ओटीटी सीरीज दिल्ली क्राइम से मिली। डार्लिंग्स, वंस अगेन, जलसा और ह्यूमन जैसी सीरीज और फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकाराओं के लिस्ट में शुमार किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।