विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सकीना' के प्यार में 'तारा सिंह' फिर हुआ रोमांटिक, Udd Ja Kaale Kaava वापस 'गदर' मचाने के लिए तैयार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 28 Jun 2023 08:28 PM (IST)

Udd Ja Kaale Kaava Song अमीषा पटेल ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन फिल्मों ने ...और पढ़ें

Udd Ja Kaale Kaava Song:, gadar 2
Udd Ja Kaale Kaava Song:, gadar 2

नई दिल्ली, जेएनएन। Udd Ja Kaale Kaava Song: गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रमोशन जमकर किया जा रहा है। अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी फिल्म का फेमस गाना उड़ जा काले कावा गुरुवार को रिलीज हो रहा है। इसके पहले उन्होंने गाने की एक झलक फैंस से शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है,

"समय को रोकने वाली लव स्टोरी के लिए तैयार हो जाइए। उड़ जा काले कावा गाना 29 जून गुरुवार को रिलीज हो रहा है। गदर 2 इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

इसके अलावा, उन्होंने इसे सनी देओल, अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा और जी स्टूडियो को टैग किया है।

गदर एक प्रेम कथा के निर्देशक कौन है?

अनिल शर्मा इस फिल्म के निर्देशक हैं। उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। यह उस फिल्म का अगला भाग है। फिल्म के गाने भी काफी फेमस हुए थे। 'उड़ जा काले कावा' फिल्म के पहले भाग का ही गाना है। हालांकि, इसे नए अंदाज में पेश किया जा रहा है।

सनी देओल और अमीषा पटेल का कौन-सा गाना रिलीज हो रहा है?

जारी किए गए 22 सेकंड के वीडियो में सनी देओल और अमीषा पटेल को देखा जा सकता है। इसमें वह एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं। वहीं, वह गाने की पहली लाइन गुनगुनाते भी नजर आ रहे हैं। अमीषा पटेल का रिएक्शन देखने लायक है।

सनी देओल बेटे की शादी में किसके गेटअप में नजर आए थे?

सनी देओल हाल ही में अपने बेटे की शादी में भी नजर आए थे। खास बात यह है कि इस अवसर पर भी वह तारा सिंह के गेटअप में अधिक नजर आए। उनका लुक चर्चा का विषय बना रहा। सनी देओल ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती हैं। इसलिए गदर को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी भी काफी चर्चा में रही है।