यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपनी फीमेल को-स्टार्स को काम से खा जाती हैं Janhvi Kapoor? बोलीं- मैं बस अपना सिर नीचे कर काम करती हूं
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने एक्टिंग टैलेंट से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। इस साल रिलीज हुई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में ...और पढ़ें

HighLights
- जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म है 'उलझ'
- गुलशन देवैया के साथ होगी जाह्नवी की फिल्म
- जाह्नवी ने फिल्मों को लेकर कॉम्पटीशन पर रखी अपनी बात
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। हर कलाकार का अपना सफर होता है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ कलाकार अपना सफर साथ शुरू करते हैं, लेकिन वह एक ही मुकाम पर नहीं पहुंच पाते हैं। कोई आगे निकल जाता है, कोई संघर्ष करता रह जाता है।
सितारों के मनमुटाव की आती हैं खबरें
कई बार सितारों के बीच इन चीजों को लेकर मनमुटाव की भी खबरें आती हैं कि एक का आगे निकलना उसके साथ के कलाकार को रास नहीं आता। हालांकि, बात करें अगर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की, तो वह इस तरह की प्रतिस्पर्धा में यकीन नहीं रखती हैं।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor नहीं चाहतीं मां Sridevi की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का बने सीक्वल? कहा- 'आप चीजें थोप नहीं सकते'
'उलझ' का ये डायलॉग हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लगातार कई फिल्में कर रही हैं। हाल ही में उनकी रिलीज होने वाली फिल्म उलझ का एक संवाद वायरल हुआ है, जिसमें जब उनके पात्र से पूछा जाता है कि ये बकरी क्या करेगी, तो वह कहती हैं कि पूरा का पूरा शेर खा जाएगी।
'अपना सिर नीचे करके काम कर रही हूं'
शुक्रवार को मुंबई में हुए इस फिल्म के एक गाने के लॉन्च पर जब जाह्नवी से पूछा गया कि क्या जिन कलाकारों ने उनके साथ अपना सफर शुरू किया था या जो इस दौर में काम कर रही हैं, उन्हें भी वह काम से खा जाएंगी? इस पर उन्होंने विनम्रता से जवाब देते हुए कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है, न ही ऐसा कोई विचार कभी मन में आया है। मैं बस अपना सिर नीचे करके काम कर रही हूं।
खबरें और भी
बता दें कि जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में गुलशन देवैया भी अभिनय करते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: 'इतना बजट नहीं है मेरा', Janhvi Kapoor ने पैसे देकर सोशल मीडिया पर तारीफ करवाने के आरोपों को लेकर किया रिएक्ट
.jpg)