'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga
निर्देशक इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म मैं वापस आऊंगा की पाकिस्तान से भी तारीफ हो रही है। ...और पढ़ें
-1781614733878_m.webp)
मैं वापस आऊंगा फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चर्चा में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा
पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे
दिलजीत दोसांझ की मूवी को फैन हुआ निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी मेट और लव आज कल जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली का नाम लेटेस्ट फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बेशक दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना स्टारर मैं वापस आऊंगा कमर्शियल तौर पर कमाल नहीं रही है, लेकिन इसकी प्रशंसा काफी हो रही है।
इस बीच एक मशहूर पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने मैं वापस आऊंगा की तारीफ की है और इम्तियाज की फिल्ममेकिंग को लेकर अपनी रिएक्शन दिया है।
पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई मैं वापस आऊंगा
जिस पाकिस्तानी फिल्ममेकर को इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा पसंद आई है, उनका नाम उमर नासिर अली है। उमर ने मैं वापस आऊंगा को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मूवी की तारीफ की है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Review: एक तरफ विभाजन, दूसरी तरफ प्रेम की 'तड़प'; Diljit पर भारी पड़े 75 साल के एक्टर
View this post on Instagram
मैं वापस आऊंगा एक खूबसूरत और बहुत इमोशनल कर देने वाली फिल्म है, जो खत्म होने के बाद भी आपके जहन में बसी रहती है। चूंकि हमारी आने वाली कहानियों में से एक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
इसलिए हम स्वाभाविक रूप से इतिहास के इस अध्याय के बारे में इम्तियाज अली के नजरिए को जानने के लिए उत्सुक थे। उम्मीदों पर खरे उतरते हुए यह फिल्म पूरी तरह से इम्तियाज अली द्वारा बनाई गई मूवीज का पहचान है।

इसमें सबसे खास बात नसीरुद्दीन शाह की जबरदस्त एक्टिंग रही है और आरती बजाज की एडिटिंग सिनेमैटिक कहानी कहने की कला का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे फिल्म के हर छात्र को कुछ न कुछ सीखने को मिल सकता है। ए.आर. रहमान के बारे में तो कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है।
खबरें और भी
इस तरह से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर ने मैं वापस आऊंगा को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
बंटवारे में प्यार की अनोखी कहानी
फिल्म मैं वापस आऊंगा में निर्देशक इम्तियाज अली की पिछली फिल्मों की तरह लव स्टोरी का गजब का टेस्ट का नजर आता है। मूवी में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान पिछले दो प्रेमी युगल की अनोखी प्यार भरी कहानी दिखाई गई है।