Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उसने अपनी नास पीट दी...' मेरे महबूब गाने के लिए Urfi Javed ने उड़ाया Tripti Dimrii का मजाक

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 02:54 PM (IST)

    एनिमल फिल्म से रातोंरात शोहरत हासिल करने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों राजकुमा ...और पढ़ें

    उर्फी ने उड़ाया तृप्ति डिमरी का मजाक
    उर्फी ने उड़ाया तृप्ति डिमरी का मजाक

    HighLights

    1. तृप्ति डिमरी ने पहली बार किया था आइटम सॉन्ग
    2. कॉमेडी से भरपूर है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
    3. उर्फी ने उड़ाया तृप्ति का मजाक

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस साल सुर्खियों में रहीं! वह एनिमल (2023) में रणबीर कपूर के साथ भाभी 2 के रूप में नजर आईं। इसके बाद विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज में भी उन्हें पसंद किया गया। इससे बाद वो राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आई थीं। फिर हाल ही में उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में देखा गया। फैंस इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    तृप्ति ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में एक डांस नंबर परफॉर्म किया था। 'मेरे मेहबूब' के जरिए एक्ट्रेस फिर से सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहीं। हालांकि इस गाने के लिए उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। इस गाने में जहां राजकुमार राव की एनर्जी की तारीफ हुई वहीं तृप्ति को गाने में अपने डांस मूव्स के लिए ऑनलाइन काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

    उर्फी ने तृप्ति पर कसा तंज

    अब इस मामले में उर्फी जावेद ने भी तृप्ति डिमरी पर तंज कसा है। उर्फी जावेद ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा कि तृप्ति डिमरी एक बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं लकिन उस गाने में उन्होंने जो किया ना...एक सवाल का जवाब देते हुए उर्फी ने कहा-'ओह, एक्चुअली डांस के लिए मैं कहूंगी तृप्ति डिमरी। ओह माई गॉड, इतनी अच्छी एक्ट्रेस, लेकिन उसने वो जो किया ना, वो जो गंदा सा!इतनी शानदार अभिनेत्री लेकिन यहां उसने नास पीट दी अपनी।'

    यह भी पढ़ें: 'पैसों की कमी नहीं मुझे, किसी से भी उधार ले लूंगा', 'विक्की विद्या...' के इन डायलॉग्स को सुन हो जाएंगे लोटपोट

    मुझे एक्सपेरिमेंट करना पसंद है- तृप्ति

    इससे पहले एक इंटरव्यू में तृप्ति ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था, "मैंने कहा,'मुझे हर चीज आजमानी होगी'। लेकिन कोई हर चीज में अच्छा नहीं हो सकता। कोशिश करने में क्या बुराई है? आपको अपना बेस्ट देना होता है। अब आप यहां हैं। मुझे शूटिंग के दौरान एहसास नहीं हुआ।'

    खबरें और भी

    तृप्ति ने आगे कहा, 'यह मेरा पहला डांस नंबर था, मैंने वास्तव में इससे पहले ऐसा कोई डांस नंबर नहीं किया था। मैंने नहीं सोचा था कि इसे उस तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी जैसी मिल रही है। लेकिन यह ठीक है। यह हर किसी के साथ होता है। कुछ चीजें हैं जो लोगों को पसंद हैं, कुछ चीजें हैं जो लोगों को पसंद नहीं हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रयोग करना बंद कर दें।'

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के सामने बार-बार गलत लाइन्स बोल रही थीं Triptii Dimri, कहा- 'मुझे सहारे की जरूरत थी'