विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कोई अचीवमेंट नहीं...'Uorfi Javed ने वीजा रिजेक्ट होने पर निकाला गुस्सा, Cannes में शामिल नहीं हो पाईं एक्ट्रेस

Published: Fri, 16 May 2025 02:18 PM (IST)

अपने यूनिक आउटफिट और स्टाइलिंग सेंस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद इस समय थोड़ी नाखुश सी हैं। ...और पढ़ें

उर्फी जावेद का वीजा हुआ रिजेक्ट (फोटो- इंस्टाग्राम)
उर्फी जावेद का वीजा हुआ रिजेक्ट (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कॉन्स में नहीं जा पाईं उर्फी
  2. एक्ट्रेस ने कर ली थी पूरी तैयारी
  3. इंस्टा पोस्ट के जरिए कही दिल की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंच रिवेरा पर स्थित फ्रांस के कान शहर में कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। नितांशी गोयल, उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नांडिज जैसी अभिनेत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया। अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी फेम ऊर्फी जावेद के हाथ भी ये मौका लगा था, हालांकि वो इसका हिस्सा बनते बनते रह गईं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनका वीजा रिजेक्ट हो गया। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलना कोई 'उपलब्धि' नहीं है क्योंकि यह किसी की योग्यता पर आधारित नहीं है।

यह भी पढ़ें: क्या Urfi Javed ने कर ली सगाई? वायरल फोटोज में घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाता नजर आया शख्स

कान्स में टिकट खरीदे जाते हैं - कान्स

ऊर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,"कान्स जाना एक ऐसा अवसर है जो आपकी योग्यता पर आधारित नहीं है। ब्रांड रेड कार्पेट के लिए टिकट खरीदते हैं और उन्हें ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रभावशाली लोगों/सेलिब्रिटीज को देते हैं। व्यक्तिगत रूप से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। कान्स रेड कार्पेट पर चलना कोई उपलब्धि नहीं है, मेरे लिए भी नहीं। यह खुद को बढ़ावा देने का एक अवसर है। यही सच है और मैंने इसे यहां कह दिया।"

उर्फी ने आगे कहा ये आपके लिए तभी अचीवमेंट है अगर फेस्टिवल में आपकी फिल्म का प्रीमियर हो रहा हो। इसके अलावा जिसके पास पैसा है या ब्रांड है वो ऐसा कर सकता है।

14 मई को करने वाली थीं वॉक

उर्फी को अपने बोल्ड फैशन च्वाइसेज के लिए जाना जाता है। उन्होंने 14 मई को स्किनकेयर ब्रांड इंडे वाइल्ड के माध्यम से कान्स में हिस्सा लेने की तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन उनका वीजा रिजेक्ट हो गया। आने वाले दिनों में अन्य बॉलीवुड हस्तियों में सिमी ग्रेवाल, ऐश्वर्या राय बच्चन, शर्मिला टैगोर, करण टैकर, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर इसका हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर खड़े होकर अचानक कपड़े बदलने लगीं Urfi Javed, 20 सेकेंड में 5 बार किया चेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।