Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uorfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने सिगरेट से बना डाली इतनी जबरदस्त ड्रेस, ट्रोलर्स भी एक्ट्रेस के हुए मुरीद

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 04:06 PM (IST)

    Uorfi Javed New Video टीवी एक्ट्रेस से फैशनिस्टा बनीं उर्फी जावेद ने अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से ये साबित किया है कि वह कितनी टैलेंटेड हैं। उन्होंने अ ...और पढ़ें

    Urfi Javed ने सिगरेट से बनाई जबरदस्त ड्रेस। Photo- Instagram
    Urfi Javed ने सिगरेट से बनाई जबरदस्त ड्रेस। Photo- Instagram

    HighLights

    1. बिना कपड़ों के बाद अब उर्फी जावेद ने दिया स्मोकिंग अलर्ट
    2. उर्फी जावेद ने सिगरेट से बना डाली ऐसी ड्रेस
    3. उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देख ट्रोलर्स भी कर रहे तारीफ

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Uorfi Javed New Video: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बेपनाह' और 'कसौटी जिंदगी 2' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आज अपनी अदाकारी से नहीं, बल्कि अपने हुस्न की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। उर्फी जावेद के फैशन सेंस को शायद ही कोई टक्कर दे सकता है। उर्फी के यूनिक सेंस ऑफ डिजाइन ने उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी दी है कि आज वह फैशन इंडस्ट्री का एक नामी चेहरा बन गई हैं।

    उर्फी जावेद ने कांच के टुकड़ों से लेकर साइकिल की चैन, सेफ्टी पिन, सेलो टेप, बबलगम और ग्रीन टी बैग तक जैसी चीजों की ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। वह अपने हमेशा अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को हैरान कर देती हैं। कई बार उर्फी को अपने फैशन की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया गया है, लेकिन उनकी लेटेस्ट ड्रेस देख ट्रोलर्स भी तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Uorfi Javed New Video: सारी हदें पार! उर्फी जावेद ने बिना कपड़ों के कराया फोटोशूट, वीडियो देख चकराए लोग

    उर्फी जावेद ने सिगरेट से बनाई ड्रेस

    उर्फी जावेद ने सिगरेट से बहुत ही गजब की ड्रेस बनाई है। उन्होंने सिगरेट के आखिरी हिस्से (पीले वाले भाग) को निकालकर उससे एक बेहतरीन वन पीस बनाई और उसे पहनकर कैमरे के सामने इठलाती-बलखाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कन्फर्टेबल आउटफिट में सड़क किनारे पी हुई सिगरेट को बटोरती हुई दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद सभी सिगरेट को बटोरकर घर ले गईं और फिर उन्होंने सिगरेट के बड्स को अलग कर लिया और उससे एक जबरदस्त फ्रंट कट ड्रेस बनाई। एक्ट्रेस की ये ड्रेस बहुत ही शानदार है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया। साथ ही उन्होंने हेयर बन और न्यूड मेकअप से अपने ओवरऑल लुक में चार-चांद लगाया था।

    खबरें और भी

    वीडियो शेयर कर उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, "सिगरेट से बनाई ड्रेस। इसके बाद कई दिनों तक मेरे हाथ सिगरेट की तरह स्मेल कर रहे थे।" एक्ट्रेस का ये लुक फैंस ही नहीं ट्रोलर्स को भी बहुत पसंद आया है। लोग कमेंट बॉक्स में उर्फी की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Urfi Javed Video: सगाई की खबरों के बीच मुंह छुपाती नजर आईं उर्फी जावेद, वायरल हुआ एक्ट्रेस का नया लुक