Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ लैपटॉप बैग पहनकर सड़क पर आ गईं उर्फी जावेद, कैमरे के सामने खुद ही लगीं उतारने और फिर...

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 03:14 PM (IST)

    सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस से सुर्खियां बटोरती रहती है। कभी टेप लगाए तो कभी पिज्जा स्लाइस लगाकर उर्फी ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस उर्फी जावेद. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस उर्फी जावेद. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने अतरंगी फैशन सेंस से लाइमलाइट में बनी रहने वालीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) कब क्या कर जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने अब तक अपने फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाए हैं। उन्होंने हर बार फैशन के नाम पर ऐसी बिजली गिराई है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

    कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद कभी सेलोटेप बदन पर चिपकाकर सामने आ जाती हैं, तो कभी ट्रासंपेरेंट ड्रेस पहन कैमरे के सामने बोल्ड होने से जरा भी नहीं कतरातीं। उन्हें अपने फैशन सेंस के लिए अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है, लेकिन इससे एक्ट्रेस को फर्क नहीं पड़ता। वह हर बार पहले से भी ज्यादा बोल्ड कपड़ों में लोगों के सामने हाजिर होकर अपने टैलेंट का नया रूप दिखाती हैं। 

    लैपटॉप बैग पहन आईं सामने

    हर बार की तरह इस बार भी उर्फी ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को हैरत में डाल दिया। उन्होंने लैपटॉप बैग पहनकर अपनी नई ड्रेस फ्लॉन्ट की। उर्फी लैपटॉप बैग से बनी ड्रेस को पहन सड़कों पर आ गईं। कैमरे के सामने ही अपनी ड्रेस को ठीक भी करने लगीं। वह अचानक ही इसे उतार देती हैं और कैमरे के सामने पोज करने लग जाती हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Amir Chhipa (@amir_chhipa786)

    इस फिल्म से उर्फी ने किया है डेब्यू

    इसी साल 19 अप्रैल को फिल्म 'एलएसडी 2' रिलीज हुई थी। इसमें उर्फी जावेद भी थीं। यह बड़े पर्दे पर उनकी पहली मूवी थी। इसके पहले एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर कुछ छोटे रोल्स प्ले कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शो में काम किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के 'थप्पड़ कांड' पर आया Uorfi Javed का रिएक्शन, कहा- 'मैं पॉलिटिकली उनसे सहमत नहीं लेकिन...'