यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2023 के आखिरी 6 महीनों में होगा जमकर एक्शन, 'गदर 2' और 'सालार' समेत आ रहीं इतने फिल्में
Upcoming Bollywood Action Movies 2023 2023 के आखिरी 6 महीनों में कई हिंदी फिल्में रिलीज होनेवाली है। इन फिल्मों को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। इन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Upcoming Bollywood Action Movies: 2023 के पहले 6 माह जून महीने के साथ समाप्त हो गए हैं। इस बीच, बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों ने बहुत अच्छा व्यापार किया। वहीं, कुछ फिल्में आई-गई रही। इस बीच, 2023 के बचे छह महीनों में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें से कुछ बड़ी फिल्में एक्शन प्रधान फिल्में है।
प्रभास की सलार
अभी हाल ही में फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन और सैफ अली खान की अहम भूमिका थी। अब उनकी आगामी फिल्म सलार रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का टीजर 6 जुलाई 2023 को रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। यह फिल्म 28 सितंबर 2030 को रिलीज होगी। फिल्म में श्रुति हासन की भी अहम भूमिका है
शाह रुख खान की जवान
शाह रुख खान की फिल्म जवान भी 2023 के आखिरी 6 महीनों में रिलीज होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाह रुख खान धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आएंगे।
सनी देओल की गदर 2
11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। यह फिल्म गदर एक प्रेम कथा का अगला भाग है। इस फिल्म के गाने और सीन काफी पसंद किए गए हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल तारा सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
खबरें और भी
टाइगर श्रॉफ की गणपत
यह भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें टाइगर श्रॉफ की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में कृति सेनन भी नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर दोनों काफी उत्साहित है।
सलमान खान की टाइगर 3
टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ की अहम भूमिका है। यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म में सलमान खान टाइगर की भूमिका में है। वहीं, कटरीना कैफ जोया की भूमिका में नजर आएंगी। इस प्रकार 2023 के आखिरी छ महीनों में काफी धमाकेदार एक्शन फिल्में देखने मिलेंगी।