विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Movies In September: शाह रुख खान की 'जवान' और प्रभास की 'सालार' समेत सितम्बर में रिलीज हो रहीं ये फिल्में

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 28 Aug 2023 04:37 PM (GMT+05:30)

अगस्त में कुछ फिल्में फ्लॉप हुई तो कुछ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। चलिए अब जानते हैं कि सितंबर महीने ...और पढ़ें

सितंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में। (Photo Credit: Instagram)
सितंबर में रिलीज होंगी ये फिल्में। (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में।
  2. शाहरुख की 'जवान' से शिल्पा की 'सुखी' तक मचएगी धमाल।
  3. राजकुमार राव की श्री भी होगी रिलीज।

नई दिल्ली, जेएनएन। अगस्त के बाद अब सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप ये तो मूवी सिनेमा हॉल में आने के बाद ही पता चलेगा।

इस बार सितंबर में शाहरुख खान की 'जवान' से लेकर राजकुमार राव की 'श्री' जैसी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सितंबर महीने में कई छुट्टियां भी हैं, जिनका असर भी इन फिल्मों में देखने को मिलेगा। चलिए अब देखते हैं सितंबर 2023 में कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं।

मिस्ट्री ऑफ द टैटू (Mystery of the Tattoo)

मिस्ट्री ऑफ द टैटू एक एक्शन, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें आपको रोहित राज, अर्जुन रामपाल, डेजी शाह और अमीषा पटेल जैसे कई स्टार देखने को मिलेंगे। इसकी कहानी टैटू और उसके पीछे के रहस्य से जुड़ी है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 01 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।

गोल्डफिश (Goldfish)

मां-बेटी के नाजुक रिश्ते को दिखाती हुई ये फिल्म 1 सितंबर को बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में कल्कि केकलां, दीप्ति नवल, और रजत कपूर जैसे अनुभवी स्टार दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए कल्कि 4 साल के बाद सिनेमाघर में दिखाई देने वाली हैं।

कुशी (Kushi)

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'कुशी' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली हैं। ये फिल्म लव स्टोरी बेस्ड होने वाली है, जिसमें आपको रोमांस और ड्रामा दोनों देखने को मिलेगा।

हैप्पी टीचर्स डे (Happy Teachers Day)

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान और निम्रत कौर की ये फिल्म 5 सितंबर को टीचर्स डे पर ही रिलीज होगी। ये फिल्म मिखिल मुसाले के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म की कहानी शिक्षा की दुनिया के आस-पास घूमती दिखाई देगी। जो बच्चों का भविष्य सुधारने में लगी हुई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

जवान (Jawan)

पठान के बाद अब शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म आने वाले 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। लोगों ने इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।

अब देखना ये होगा कि क्या शाहरुख अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

श्री (Sri)

तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस बायोपिक फिल्म में राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। ये बायोपिक बिजनेसमैन श्रीकांत बोला पर बनी है,जो जन्म से ही नेत्रहीन हैं। बता दें कि श्रीकांत बोला आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव सीतारामपुरम के रहने वाले हैं।

उन्होंने अपनी कमी को कभी भी कमजोरी नहीं बनने दिया। श्रीकांत साल 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में भी अपना नाम शामिल करवा चुके हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में नजर आने वाली है।

स्कंदा (Skanda)

साउथ के सुपरस्टार राम पोथिनेनी की आगामी फिल्म 'स्कंदा' 15 सितंबर को थिएटर में दस्तक देगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इसमें आपको लव, ड्रामा, एक्शन जैसे कई एंगल देखने को मिलेंगे।

द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family)

यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर नजर आने वाले हैं। ये एक फैमिली ड्रामा बेस्ड मूवी है, जो 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हॉल ही में, विक्की कौशल और सारा खान की जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने अपना खुब प्यार दिया था। ऐसे में अब ये देखना होगा कि विक्की की आने वाली ये फिल्म कितना कमाल कर पाती है।

सुखी (Sukhee)

शिल्पा शेट्टी इस फिल्म में पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत 'सुखी' का किरदार निभा रही हैं, जो अपने दोस्तों के साथ 20 साल बाद रीयूनियन में भाग लेने दिल्ली जाती है। सोनल जोशी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 22 सितम्बर को सिनेमाघरों में नजर आने वाली है।

सालार (Salaar)

प्रभास की आदिपुरुष भले ही बड़े पर्दे पर अपना कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन लोगों को अब उनकी आने वाली फिल्म सालार से काफी सारी उम्मीदें हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इसमें प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी।

द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War)

विवेक अग्निहोत्री निर्देशन में बनी ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर, राइमा सेन जैसे कई एक्टर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कोरोना महामारी के दौरान कैसे इंडियन साइंटिस्ट ने वैक्सीन को बनाया और उन्हें इस दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा ये दिखाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।