Toxic से 'मिर्जापुर' तक... Box Office पर आने वाला है सबसे बड़ा तूफान, एक हफ्ते में 4 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
Upcoming Movies 2026: यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह तीन और फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर आने वाली है। ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हो रहीं चार फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले दिन दर्शकों को बोर नहीं करेगी, क्योंकि इस बार सिनेमाघर एक्शन, हॉरर और थ्रिल से गुलजार होने वाली है। चार फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जिसका इंतजार दर्शक बेताबी से कर रहे हैं।
अगस्त और सितंबर का महीना बॉक्स ऑफिस पर मनोरंजन का बहार लेकर आएगी। यश की टॉक्सिक जिसे दो बार पोस्टपोन किया गया और आखिरकार अब फाइनल रिलीज डेट आ गई है। इसी के साथ श्रद्धा कपूर की ईथा (Eetha), सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन और मिर्जापुर भी टॉक्सिक के साथ ही रिलीज होने वाली हैं।
दो फिल्में एक ही दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जबकि बाकी की दो फिल्में एक ही हफ्ते में ही आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्मों का क्लैश होगा।
टॉक्सिक (Toxic)
यश की टॉक्सिक पहले 19 मार्च को रिलीज हो रही थी। फिर इसकी रिलीज डे 4 जून को खिसका दिया गया। अब आखिरकार इसकी तीसरी फाइनल डेट आ गई है। यश, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया जैसे सितारों से सजी एक्शन फिल्म टॉक्सिक बड़े पर्दे पर 26 अगस्त को रिलीज हो रही है।
ईथा (Eetha)
श्रद्धा कपूर की श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ईथा (Eetha Release Date) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बायोग्राफिकल फिल्म ईथा बड़े पर्दे पर रक्षा बंधन के वीकेंड यानी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह मराठी तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर पर आधारित फिल्म है।
खबरें और भी
वन (Vvan)
अपकमिंग सुपरनैचुरल फिल्म वन भी सिनेमाघरों में दस्तक देने की फिराक में है। यह फिल्म श्रद्धा की ईथा के साथ ही रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।
मिर्जापुर (Mirzapur)
वेब सीरीज से धमाल मचाने वाली मिर्जापुर अब फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर आ रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने कैरेक्टर्स में वापसी करेंगे। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह चारों फिल्में एक दिन में भले ही रिलीज न हों, लेकिन यह एक हफ्ते में ही आ रही हैं। इन फिल्मों के आसपास रिलीज होने से किसका बंटाधार होगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- Toxic Release Date: खत्म हुआ इंतजार! थिएटर्स में 'राया' मारेगा धांसू एंट्री, टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट आउट