Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming Sequels of 2023: 'टाइगर 3' से लेकर 'आशिकी 3' तक, इस साल रिलीज होंगे इन सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 06:23 PM (IST)

    Upcoming Sequels of 2023 सीक्वल फिल्मों के लिहाज से साल 2023 काफी महत्वपूर्ण है। इस साल कई बिग बजट फिल्मों के दूसरे या तीसरे पार्ट रिलीज होने वाले हैं ...और पढ़ें

    Upcoming Sequels of Bollywood Films 2023. Tiger 3, Gadar 2, Aashiqui 3
    Upcoming Sequels of Bollywood Films 2023. Tiger 3, Gadar 2, Aashiqui 3

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2023 में कई बिग बजट में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कुछ फिल्में ऐसी हैं जो किसी फ्रेंचाइजी का पार्ट नहीं है। वहीं, बहुत सारी ऐसी भी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहीं हैं। यानी कि 2023 दर्शकों के लिए फुल मनोरंजन लेकर आने वाला है। आइये जानते हैं इस साल रिलीज होने वाली सीक्वल फिल्मों के नाम।

    टाइगर 3

    सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इसके पहले दो पार्ट 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' हिट हुए थे। दो सक्सेसफुल फिल्म रनिंग के बाद कबीर खान इस फ्रेंचाइजी के दूसरे हिस्से यानी कि टाइगर 3 को लेकर हाजिर हैं। यह फिल्म 2023 समर में रिलीज होगी। फिल्म 10 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी।

    गदर 2

    अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर' 15 जून 2001 में रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 80 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था। इस फिल्म को आज भी सनी देओल की सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है। उस जमाने के हिसाब से मूवी की धांसू कमाई के बाद अनिल शर्मा इस मूवी का दूसरा हिस्सा लेकर आगे होने वाले हैं। 11 अगस्त को 'गदर 2' रिलीज हो रही है। पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल की लीड एक्टर होंगे।

    फुकरे 3

    'फुकरे 1' और 'फुकरे 2' की सफलता के बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट भी लेकर हाजिर होने वाले हैं। फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फुकरे का तीसरा पार्ट इस साल के बीच में रिलीज हो सकता है।

    खबरें और भी

    ड्रीम गर्ल 2

    आयुष्मान खुर्राना की 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में नूसरत भरूचा ने उनकी लेडी लव का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और अब 2022 में इसका सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' आ रहा है। दूसरे पार्ट की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं। यह मूवी 7 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।

    आशिकी 3

    लव को दिखाती हुई बनी इंटेंस लव स्टोरी वाली फिल्म 'आशिकी' 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट सुपर हिट हुआ था। इसके बाद आई 2013 में 'आशिकी 2'। यह श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की डेब्यू फिल्म थी, जिस की कहानी और म्यूजिक ने फिल्मी पर्दे के साथ ही उनके शुरुआती करियर पर चार चांद लगा दिया था। अब एक बार फिर भट्ट कैंप के बैनर तले 'आशिकी 3' रिलीज होने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बासु करेंगे। फिल्म के लिए डॉक्टर कार्तिक आर्यन हैं। हालांकि लीड एक्ट्रेस को लेकर अभी तक किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म के इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Rohit Shetty: वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुए रोहित शेट्टी

    यह भी पढ़ें: Most Awaited Sequels Of 2023: स्क्विड गेम से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, इन सीरीज के अगले सीजनों का बेसब्री से इंतजार