Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह क्या है! Uorfi Javed की ये ड्रेस देख पकड़ लेंगे अपना सिर, लोग बोले- 'भीख मांगने की नई टैक्निक'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 04:36 PM (IST)

    Uorfi Javed New Dress बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आ चुकीं उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने अजीबोगरीब लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है। उर्फी जावेद एक ऐ ...और पढ़ें

    नए लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल हुईं उर्फी जावेद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नए लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल हुईं उर्फी जावेद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. उर्फी जावेद ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस
    2. नए लुक को लेकर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद
    3. उर्फी जावेद का वीडियो हुआ वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Uorfi Javed New Look: टीवी एक्ट्रेस से फैशन की दुनिया में नाम कमाने वालीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी अपने लुक से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। हाल ही में, एक बार फिर सोशल मीडिया सेंसेशन ने अपने नए लुक से चौंका दिया है। यकीनन उर्फी का नया आउटफिट देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे।

    आपने उर्फी जावेद को साइकिल की चेन, कांच के टुकड़े, कोक के ढक्कन, पिज्जा स्लाइस या फिर सिगरेट की ड्रेसेस में देखा होगा। इस बार अभिनेत्री एक ऐसी ड्रेस में नजर आईं, जिसे पहनने के बाद उनके पास दो नहीं बल्कि चार हाथ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Uorfi Javed Instagram: इस वजह से सस्पेंड हुआ उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट, बोलीं- 'प्लीज डिसाइड कर लो'

    उर्फी जावेद ने नए अजीबोगरीब लुक से किया हैरान

    उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए लुक में वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अभिनेत्री को डेनिम जींस के साथ एक ऐसा अजीबोगरीब टॉप पहने हुए देखा जा सकता है, जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा। उर्फी जावेद के ब्लैक कलर के टॉप में दो हाथ बना हुआ है। वीडियो में अभिनेत्री को उस हाथ में पानी का गिलास लेते हुए देखा गया। साथ ही वह बिल्ली को भी पकड़ने की कोशिश करती हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    उर्फी जावेद का ये टॉप टीवी एक्ट्रेस से डिजिटल क्रिएटर बनीं श्वेता महादिक ने बनाया है। श्वेता डिजाइनर पर्स या फिर नया लुक रिक्रिएट करते हुए नजर आती हैं। उनके वीडियोज काफी वायरल होते हैं। उर्फी ने नए लुक में वीडियो-तस्वीरें शेयर करते हुए श्वेता को बहुत टैलेंटेड बताया है। 

    लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

    एक यूजर ने कहा, "भीख मांगने की नई टैक्निक।" एक यूजर ने कहा, "क्या फैशन है रे बाबा।" एक ने लिखा, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मुझे माफ करो।" एक और ने लिखा, "वो तो सब ठीक है, लेकिन आपसे मुझे सस्ती कटप्पा जैसी वाइब क्यों आ रही है।" एक ने कमेंट किया, "चार हाथ होने का भी क्या फायदा, जब ना बिल्ली पकड़ी जा रही है और ना पानी का ग्लास। मोये मोये मोमेंट्स।" एक ने उर्फी को धरती का सबसे अजीब प्राणी बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पुलिस द्वारा लीगल एक्शन लेने के बाद भी मस्तमौला की तरह जी रहीं Urfi Javed, एक्ट्रेस ने शेयर की लेटेस्ट पोस्ट