Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12th Fail की कायल हुईं Urmila Matondkar, विक्रांत मैसी की तारीफों के बांधे पुल, नेशनल अवॉर्ड की कर दी डिमांड

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 11:43 AM (IST)

    12th Fail विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल रिलीज होने के तीन महीने बाद भी सुर्खियां बटोर रही है। फैंस से लेकर सिनेमा जगत से जुड़े सितारों ने फिल्म ...और पढ़ें

    उर्मिला मातोंडकर को पसंद आई 12वीं फेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    उर्मिला मातोंडकर को पसंद आई 12वीं फेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. उर्मिला मातोंडकर ने की 12वीं फेल की तारीफ
    2. विक्रांत मैसी की तारीफ में उर्मिला ने कही ये बात
    3. उर्मिला मातोंडकर ने की नेशनल अवॉर्ड की डिमांड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urmila Matondakar On 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म '12वीं फेल' साल 2023 की बेस्ट फिल्मों में से एक रही। IMDb में फिल्म को 9.2 रेटिंग मिली। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म को पसंद किया और अपना रिव्यू दिया। अब उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने फिल्म और विक्रांत के बारे में बात की है।

    'रंगीला', 'जुदाई', 'कौन' और 'सत्या' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं उर्मिला मातोंडकर सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को फिल्म 'ब्लैकमेल' (2018) में देखा गया था। भले ही उर्मिला सिनेमा से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर '12वीं फेल' का रिव्यू शेयर किया।

    12वीं फेल की कायल हुईं उर्मिला मातोंडकर

    '12वीं फेल' वो फिल्म है, जिसने उर्मिला मातोंडकर के दिल को छू लिया है। इस फिल्म को देख एक्ट्रेस अपना इमोशन रोक नहीं पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर फिल्म ही नहीं, बल्कि अभिनेता विक्रांत मैसी की तारीफों के पुल बांधे।

    उर्मिला मातोंडकर ने कहा, "उफ्फ ये फिल्म...। इसमें प्रशंसा, चीयर और प्यार करने जैसी बहुत सी चीजें हैं। विधु विनोद चोपड़ा (डायरेक्टर) एक कहानी को इससे आसान और गहराई से खोजपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया नहीं जा सकता था।"

    यह भी पढ़ें- Anand Mahindra ने किया 12th Fail का रिव्यू, विक्रांत मैसी के लिए कर दी नेशनल अवॉर्ड की मांग

    12वीं फेल-विक्रांत को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड?

    उर्मिला मातोंडकर ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि सिर्फ '12वीं फेल' को नहीं बल्कि विक्रांत मैसी को भी नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक्ट्रेस ने लिखा, "विक्रांत मैसी द्वारा एक शानदार परफॉर्मेंस। सबसे चमकदार चमक रही है। वह और फिल्म दोनों नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करते हैं।" 

    खबरें और भी

    '12वीं फेल' फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। विधु विनोद चोपड़ा भी इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर और विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) की कैटेगरी में नॉमिनेट किए गए हैं। फिल्म को कुल 7 नॉमिनेशंस मिले हैं। अब देखना होगा कि फिल्म की झोली में कितने अवॉर्ड्स आते हैं।

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024 Nominations में बजा Pathaan का डंका, रेस में शामिल 'एनिमल' और 'टाइगर 3'