Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant को छोड़कर Urvashi Rautela का इस इन्फ्लुएंसर पर आया दिल, जल्द करने वाली हैं शादी?

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीते दिनों अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर काफी चर्चा में थीं। खबर आई कि इस फिल्म को जब ओटीटी पर रिलीज किया गया तो उर्वश ...और पढ़ें

    उर्वशी रौतेला जल्द करने वाली हैं शादी (Photo: Instagram)
    उर्वशी रौतेला जल्द करने वाली हैं शादी (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनके नाम ब्यूटी पेजेंट का टाइटल है। बीते दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म डाकू महाराज को लेकर सुर्खियां में थीं। कभी फिल्म में अपने डांस सीन को लेकर तो कभी फालतू के बयानों को लेकर उर्वशी हमेशा से मीडिया के लिए चर्चा का विषय रही हैं। फिर चाहें डाकू महाराज में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी विवादास्पद जोड़ी को लेकर बात हो या फिर सैफ अली खान के हमले के बारे में उनकी असंवेदनशील टिप्पणी उर्वशी को फैंस का ध्यान खींचना आता है।

    किस शख्स के प्यार में पड़ीं उर्वशी?

    हालांकि अब उर्वशी को लेकर जो खबर आ रही है उसने वाकई सभी को चौंकाकर रख दिया है। जी हां, खबर आ रही है कि उर्वशी शादी करने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कोई हीरो होगा या फिर कोई क्रिकेटर। तो आपको बता दें कि आपका अंदाजा बिल्कुल गलत है। खबरों की मानें तो उर्वशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामानी यानी ओरी' से शादी करने वाली हैं। दोनों के बीच कुछ कमेंट्स एक्सचेंज हुए हैं जिससे फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Daaku Maharaj: सिर्फ 3 मिनट के गाने के लिए Urvashi Rautela ने ली मोटी रकम? फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

    कमेंट से मिला लोगों को बड़ा हिंट

    दरअसल हुआ ये कि उर्वशी ने ओरी की फोटोज पर कॉमेंट किया। ओरी बीते दिनों संपन्न हुई आदर जैन और अलेखा की शादी में गए थे। यहां से ओरी ने अपने एक फोटो शेयर की जिसमें वो रेड कुर्ता और पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक नेहरू जैकेट भी पहनी हुई है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उर्वशी ने लिखा- इंतजार नहीं कर पा रही हूं, तुम्हारी शादी अटेंड करने का। इस पर ओरी ने कमेंट किया- मेरी या हमारी शादी? बस फिर क्या फैंस के बीच ये चर्चा होने लगी कि क्या वाकई ओरी और उर्वशी शादी करने वाले हैं?

    ओरी के इस कमेंट ने जल्द ही यूजर्स का ध्यान खींचा। एक यूजर ने लिखा, "किसी पुरुष से शादी करने वाली पहली भारतीय महिला।" एक अन्य ने उन्हें सही किया और लिखा, "ओरी से शादी करने वाली पहली भारतीय महिला" तीसरे ने टिप्पणी की, "यह उसकी दुनिया है। हम बस इसमें रह रहे हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Daaku Maharaaj की सक्सेस पर इतराना Urvashi Rautela को पड़ गया भारी, OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने लिया बड़ा फैसला?