Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने का लेती हैं साढ़े तीन करोड़ रुपये, ऋषभ पंत को लेकर हैं खबरों में

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 04:57 PM (GMT+05:30)

    Urvashi Rautela Instagram Post Cost उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पर लगभग 6 करोड़ फॉलोअर्स है। वह अक्सर फैंस से अपने से जुड़ी चीजें शेयर करती है। वहीं कई ...और पढ़ें

    Urvashi Rautela Instagram Post Cost: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।
    Urvashi Rautela Instagram Post Cost: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela Instagram Post Cost: फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने का साढ़े 3 करोड़ रुपये लेती है। उनकी सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम ने इस बात की जानकारी प्रेस को भेजें एक मेल से की है।

    उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है

    उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देती है। वहीं वह कई बार लाइफ स्टाइल और फैशन से जुड़ी चीजें भी शेयर करती है। इसी का उन्हें पैसा भी मिलता है। इसके चलते उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा रखी है।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने 'हॉट' अंदाज में दी करवा चौथ की बधाई, ट्रोल्स ने कहा- ऋषभ पंत के लिए करोगे...

    उर्वशी रौतेला की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है

    उर्वशी रौतेला की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। वह कई प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रचार कर पैसा कमाती है। वह कड़ी मेहनत कर इस ऊंचाई तक पहुंची है। वहीं सबसे अधिक पैसा सोशल मीडिया पर प्रमोशन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को मिलता है। उन्हें एक पोस्ट के 8 करोड़ रुपये मिलते है।

    यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बिल्डर के खिलाफ किया केस, मांगा साढ़े 7 करोड़ रुपये का हर्जाना, पढ़ें पूरी खबर

    उर्वशी सोशल रिच लिस्ट में भी 2022 की सूची में टॉप 5 में आती है

    उर्वशी सोशल रिच लिस्ट में भी 2022 की सूची में टॉप 5 में आती है। उन्होंने सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और एमएस धोनी जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है। उर्वशी इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। उर्वशी रौतेला की फिल्में काफी पसंद की जाती है। वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी है। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म में भी काम किया था। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है।

    खबरें और भी