यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urvashi Rautela का ग्रीन लिपस्टिक के बाद अब सामने आया पंख वाला लुक, यूजर बोले- 'तोता बनकर कहां चलीं'
Urvashi Rautela New Cannes Look कांस से लगातार उर्वशी के लुक सामने आ रहे है। सातवें दिन एक्ट्रेस का तीसरा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela New Cannes Look: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। किसी ने डेब्यू किया तो किसी ने दूसरी-तीसरी बार रेड कारपेट पर वॉक किया। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और उर्वशी रौतेला समेत तमाम सेलिब्रिटीज का रेड कारपेट लुक देखने को मिला।
इन दिनों कांस से लगातार उर्वशी के लुक सामने आ रहे है। सातवें दिन एक्ट्रेस का तीसरा लुक सामने आया, जिसे देख कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।
रेड कारपेट पर उर्वशी का तीसरा लुक
सोमवार यानी 22 मई को उर्वशी रौतेला का कांस रेड कारपेट से चौथा लुक सामने आया। इस दौरान वह वह ग्रीन कलर के हेवी फेदर गाउन पहने दिखाई दे रही है। इस गाउन के चारों तरफ हरे रंग के फेदर (पंख) लगे नजर आ रहे है। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की ज्वेलरी कैरी की हुई है। यह ड्रेस डिजाइनर Ziad Nakad के स्प्रिंग समर 2023 कचुअर कलेक्शन से है।

उर्वशी के पंख लुक को देख क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर एक तरह जहां उर्वशी के फैंस का उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते नजर आ रहे है। कोई उनकी तुलना पोकेमोन से कर रहा है, तो किसी को वह तोता कहकर बुला रहा है। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उनकी फोटो पर जटायु कमेंट किया। एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि उर्वशी ऐसे कपड़े पहन सकती हैं। वह जटायु की तरह लग रही हैं।'

इन लुक्स में आपका पसंदीदा कौन-सा है?
बता दें, एक्ट्रेस कांस के तीसरे दिन से रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है। सबसे पहने उन्होंने ऑरेंज कलर के रफल्ड गाउन में वॉक किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर क्रीम और ब्लू गाउन पहना था।

इसके साथ उनकी ग्रीन लिपस्टिक की काफी चर्चा भी रही थी। वहीं अब तीसरे लुक में उन्होंने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है। इसके अलावा एक्ट्रेस के कई लुक्स सामने आए है, जिसमें उन्होंने फोटोशूट करवाया है, जिसमे पिंक गाउन, व्हाइट गाउन, येलो गाउन और ब्लू गाउन शामिल है।
दूसरी बार कांस में आई एक्ट्रेस
बता दें, उर्वशी ने साल 2022 में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। इस साल वह दूसरी बार रेड कारपेट पर नजर आई। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक आयोजित हो रहा है।

