Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Aus 2023: टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचीं Urvashi Rautela, फेवरेट क्रिकेटर के सवाल पर दिया ये जवाब

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 10:13 AM (IST)

    Urvashi Rautela On India vs Austarlia Final आज 19 नवंबर का दिन टीम इंडिया और देश के लिए बेहद खास है क्योंकि आज ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर ...और पढ़ें

    टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचीं उर्वशी रौतेला (Photo Credit: Instagram)
    टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचीं उर्वशी रौतेला (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urvashi Rautela On India vs Austarlia Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के (IND vs AUS) बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामुकाबले का आनंद लेने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं।

    बीते दिन एक्टर विवेक ओबरॉय अपने बेटे विवान के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे और अब उर्वशी रौतेला पहुंच गई हैं। उर्वशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की जीत और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को लेकर बात की है।

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखने जाएंगे आयुष्मान खुराना, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    फाइनल मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान मीडिया उन्हें देखकर उनसे वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर सवाल पूछने लग जाती है।

    उर्वशी रौतेला ने सवालों का जवाब देते हुए कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी इंडिया ही जीतेगी। वहीं, उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हाथ में लेने और उसे किस करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया। इसके बाद जब मीडिया ने सवाल किया कि आपका फेवरेट प्लेयर कौनसा है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी टीम ही मेरी फेवरेट है'।

    खबरें और भी

    गुम हो गया था iPhone

    इससे पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया था कि 15 अक्टूबर, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुए भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान उनका 24 कैरेट गोल्ड वाला आईफोन खो गया था। इसके बाद उन्होंने इसे लेकर एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने शेयर किया था कि फोन चोरी करने वाले का मेल आया है।

    फोन चुराने वाले शख्स ने एक्ट्रेस से फोन लौटाने के बदले अपने भाई के कैंसर का इलाज करवाने की डिमांड की थी।

    यह भी पढ़ें: Ind vs Aus Final: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बेटे के साथ Vivek Oberoi पहुंचे अहमदाबाद, भारत को लेकर कही ये बात